कस्बा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर 2अप्रैल दिन गुरुवार को मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर 51 हनुमान चालीसा पाठ, विशेष चोला, महाभोग दर्शन, भंडारा व बाबा की शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। सांय 4 बजे जलेसर रोड स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर शोभायात्रा रामनगर कॉलोनी से कटरा,जलेसरी गेट,मौहल्ला गढ स्थित काली माता मंदिर से होती हुई मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचेगी जहां पर महाआरती का आयोजन होगा। यह जानकारी श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा दी गयी।
@#samachar24news
पुरदिलनगर से वोवी जाखेटिया


एक टिप्पणी भेजें