घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी करने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों न पर होगी कठोर कार्यवाही : डीएम


हाथरस ।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा है कि जनपद हाथरस में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेण्डरों एवं पेट्रोल डीजल की उपलब्धता है। अतः आम जनमानस से अपील की जाती है कि घरेलू गैस सिलेण्डरों अथवा ईंधन की अनुपलब्धता से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद-हाथरस में घरेलू गैस सिलेण्डरों की कोई कमी नहीं है। यदि किसी नागरिक, उपभोक्ता को घरेलू गैस सिलेण्डर, ईंधन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह अधोहस्ताक्षरी, जिला पूर्ति अधिकारी अथवा संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी एवं तहसील के पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय में जाकर अपनी समस्या दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में अफवाह फैलाने वाले, घरेलू गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी करने वालों एवं अफवाह फैलाने वालों की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। किसी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए जिला मुख्यालय पर हेल्पलाइन नंबर 05722-227042 पर जारी किया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारियों का मोबाईल नम्बर निम्नवत् है। आई०ओ०सी०एल० विक्रय अधिकारी, मोबाईल नम्बर 9971379911, बी०पी०सी०एल० विक्रय अधिकारी, मोबाईल नम्बर 9572380331 तथा एच०पी०सी०एल० विक्रय अधिकारी, मोबाईल नम्बर 8839380230 पर सम्पर्क कर सम्बन्धित उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान करा सकते है।

तहसील पूर्ति निरीक्षक के मोबाईल नम्बर जिला पूर्ति कार्यालय (मुख्यालय) यतीश गुप्ता-9058498961, तहसील सदर हाथरस (प्रथम) रोहित कुमार-9897388444, तहसील सदर हाथरस (द्वितीय) बीरेश मौर्या-9452654680, तहसील सासनी एवं सिकन्द्राराऊ श्यामबाबू-7906143155, तहसील सादाबाद गौरव माहेश्वरी-8010671023 तथा जिला पूर्ति अधिकारी धु्रवराज यादव-7017260168 के नंबरों पर कॉल सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2