सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

14 तथा15 मार्च को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक

हाथरस ।

 14 तथा15 मार्च को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समस्त आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 एवं 15 मार्च 2026 को सिविल पुलिस बलों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। लिखित परीक्षा का उद्देश्य सिविल पुलिस के पदों पर भर्ती करना है। यह प्रत्येक निर्धारित तिथि पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन अत्यंत संवेदनशील एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजित परीक्षा दिवस में लगाए जाने वाले कार्मिकों के आई0डी0 कार्ड जारी करने के साथ ही उन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लिखित परीक्षा आयोजित किए जाने हेतु चयनित किए गए परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य से प्रकाश, पानी, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाओं के उचित प्रबंध करने के साथ ही परीक्षा अवधि में शौचालयों की निमित्त रुप से साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था तथा अन्य निगरानी तंत्र को भी सुदृढ़ किया जाए, ताकि परीक्षा की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनी रहे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र पर सम्मिलित होने वाले जनपद के बाहर के परीक्षार्थियों के रूकने हेतु रेनबसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र तक पहुंचने हेतु प्रत्येक चौराहों पर रूट चार्ट लगवाने के निर्देश दिए जिससे कि परीक्षार्थी को केन्द्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों, नकल कराने के प्रयासों अथवा अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित और सुचारु होनी चाहिए, जिससे किसी प्रकार की भीड़-भाड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व अभ्यर्थियों की पहचान एवं जांच की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स अथवा अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया जाए। यदि कहीं भी किसी प्रकार की कमी या व्यवस्था में खामी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण रूप से सजग रहें तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। परिवहन व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि पुलिस प्रशासन लिखित परीक्षा के दौरान पूरा सहयोग करेगा और आशा करते हैं कि आपके द्वारा भी पूर्णरुप से सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाली महिला परीक्षार्थियों की जाँच हेतु परीक्षा केंद्र पर चेकिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान तैनात किये जाने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। जिससे कि यातायात बाधित न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा को सुचितापूर्णढंग से सम्पन्न कराने की हम सभी की जिम्मेदारी है किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए।

बैठक के दौरान परीक्षा संचालन कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि वरूण अग्रवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि लिखित परीक्षा हेतु जनपद में 13 परीक्षा केन्द्रों को चिन्निहत किया गया है जो निम्न प्रकार है। 1. सी०एल०आर०एन० सेकसरिया इण्टर कॉलेज, हाथरस, 2. डी०आर०बी० इण्टर कॉलेज, हाथरस, 3. सरस्वती डिग्री कॉलेज, हाथरस 4. एम०जी० पॉलिटेक्निक, हाथरस, 5. महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज, हाथरस, 6. बागला इण्टर कॉलेज, हाथरस, 7. सरस्वती इण्टर कॉलेज, हाथरस, 8. सेठ हरचरनदास कन्या इण्टर कॉलेज, हाथरस, 9. सेठ फूलचन्द बागला डिग्री कॉलेज, हाथरस, 10. श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज, हाथरस, 11. श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, हाथरस, 12. श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, हाथरस, तथा श्री रामबाग इण्टर कॉलेज, हाथरस में परीक्षा आयोजित कराई जायेगी। प्रत्येक पाली में 3360 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगें। दो दिवस दोनो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 13440 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

बैठक के दौरान परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, केंद्रों की स्थिति, अभ्यर्थियों की संख्या, निरीक्षण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी भी प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

बैठक के दौरान प्रभारी वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, सी0ओ0 ट्रैफिक, थानाध्यक्ष, संबंधित परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...