विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के ग्राम नगला डांडा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का फीता काटकर पूर्व एमएलसी व सपा नेता डॉ. राकेश सिंह राना ने शुभारम्भ किया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
डॉ. राकेश सिंह राना ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा समाज में धर्म, संस्कार और मानवता का संदेश देती है तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करती है। इस कथा का श्रवण करने से मन को शांति एवं जीवन को उचित मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें