सीएम डैशबोर्ड के अंर्तगत विकास कार्यों में खराब रैंकिंग से संबंधित विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाती है। ऐसे में किसी भी विभाग की खराब रैंकिंग जनपद की समग्र प्रगति को प्रभावित करती है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन विभागों की रैंकिंग अपेक्षाकृत कम है, वे अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि डैशबोर्ड पर दर्ज आंकड़ों का समयबद्ध एवं सही अपडेट सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति परिलक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। कार्यों में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news



एक टिप्पणी भेजें