जनपद में दवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ शनिवार को अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति में सुधा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध दवाओं, उनके रख-रखाव, रिकॉर्ड तथा सी सी टीवी कैमरों के संचालन के साथ ही आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक को निर्देश दिए कि दवाओं की गुणवत्ता, वैधता तथा भंडारण व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता को बेहतर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। दवाओं की उपलब्धता और उनके वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
@#samachar24news



एक टिप्पणी भेजें