सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती पर धूमधाम के साथ निकाली गई शोभायात्रा

सिकंदराराऊ।

 श्री वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को वार्ष्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी, महिला संगीत, शोभायात्रा और प्रीतिभोज सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ष्णेय समाज के साथ माहेश्वरी, महाजन एवं अन्य वैश्य वर्गों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ला बारहसैनी स्थित अक्रूर पार्क में श्री अक्रूर महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आरती एवं पूजन के साथ हुआ। इसके बाद प्रातः 7 बजे श्री मंदिर बनिया बारहसैनी से प्रभात फेरी निकाली गई, जो बारहसैनी, जीटी रोड, नयागंज, बड़ा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, राठी चौराहा, नौरंगाबाद पूर्वी-पश्चिमी, तहसील मार्ग सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

प्रातः 10 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर में विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें श्री अक्रूर जी महाराज के जीवन, आदर्शों एवं समाजोत्थान में योगदान पर विचार रखे गए। शाम 4 बजे महिला संगीत कार्यक्रम में भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। रात्रि 7 बजे प्रीतिभोज में समाज के बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रभात फेरी व शोभायात्रा के दौरान नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नगर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने मंडी गांधीगंज में भाजपा नेता पंकज गुप्ता के साथ स्वागत किया।

शोभायात्रा में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सपा नेता राकेश बघेल, महेंद्र सिंह सोलंकी, बबलू यादव, एडवोकेट दिनेश यादव, विपिन वार्ष्णेय व्यापारी नेता व बबलू सिसोदिया, जितेंद्र वार्ष्णेय पिंटू जी, नीरज वैश्य, अखिल वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय सभासद, गिरीश मोहन गुप्ता, हर्ष वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय मामा, चंद्रेश वार्ष्णेय,डोरी लाल वार्ष्णेय, डॉ महेंद्र वार्ष्णेय,रोहित बाबा,शुभम वार्ष्णेय ,अमन गुप्ता,जीतू महेश्वरी,विवेक वार्ष्णेय ,विनोद गुप्ता,मोनू वार्ष्णेय,राहुल वार्ष्णेय,शिव कुमार लाला,राकेश वार्ष्णेय पत्रकार,नंदलाल वार्ष्णेय कन्हैया फार्मेसी,राजीव वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय उर्फ देव भैया, वैभव वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय, कन्हैया फार्मेसी, अभिषेक वार्ष्णेय राजा जी, मेम्बर अभिषेक वार्ष्णेय, दुर्वेश पचौरी, देवे वार्ष्णेय, मीरा महेश्वरी, विशाल दरगड़, पारस गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय,श्याममूर्ति वार्ष्णेय, सोमेश यादव,अजय महाजन,मुकेश वार्ष्णेय,विष्णु वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...