जनपद हाथरस में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर आज जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराने के साथ ही मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अद्यतन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाए जाने में पूर्ण सहयोग प्राप्त होने पर आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रशासनिक कार्य प्रमुख बीजेपी सुनील वर्मा एडवोकेट, जिलाध्यक्ष सपा देवेन्द्र कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष सपा अजय सिकरवार, जिलाध्यक्ष बसपा राजकपूर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस विवेक उपाध्याय, जिला महासचिव कांग्रेस श्रीकृष्ण एडवोकेट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ईडीएम आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें