प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हाथरस रोहिताश सिंह ने आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा अन्य शिक्षा प्राप्त किये हुए अभ्यार्थियों को सूचित किया है कि जनपद मुज्जफरनगर नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में 13 अप्रैल को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 200 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 25000 रिक्तियों के सापेक्ष साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार हेतु अभ्यार्थियों का चयन किया जाना है। जिसमें से सर्वोत्तम स्थानों, पदो पर चयनित हुए 10 अभ्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा रोजगार मेला स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
अतः जनपद हाथरस से आईटीआई, कौशल विकास मिशन तथा अन्य शिक्षा प्राप्त किये हुए इच्छुक अभ्यार्थी जनपद मुज्जफरनगर नुमाइश मैदान में आयोजित होने वाले रोजगार में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों एवं आधारकार्ड/फोटोग्राफ के साथ 13 अप्रैल को प्रातः 10ः00 बजे तक नियत स्थान पर पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें