नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं बच्चों ने डॉ अंबेडकर के छवि चित्र पर करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया डॉ भीमराव अंबेडकर की कायल है। वह मानव सेवा में सच्चा विश्वास करते थे। लोग अगर जाति-पाति से ऊपर उठकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपने दिल में बसाकर मानवता के लिए कार्य करें, वहीं बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने भारत को संविधान देकर देश के नागरिकों की रक्षा की। वे छुआछूत, भेद-भाव मिटाकर समाजवादी व्यवस्था कायम करना चाहते थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और एकसूत्र में बंधकर रहना चाहिए।
इस अवसर पर हरपाल सिंह यादव, नरेश चतुर्वेदी ,श्री कृष्ण दीक्षित, शरद शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, विवेक धनगर प्रमोद धनगर आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें