सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजयवीर सिंह को सेवानिवृत होने पर किया सम्मानित

सिकंदराराऊ। 

बहुत से लोग सरकारी नौकरी करते हैं और सेवानिवृत भी होते हैं परंतु जो अपने कर्म, व्यवहार,मृदुभाषिता एवं नि:स्वार्थ भाव से शिक्षकों के प्रति समर्पित रहा हो, ऐसे शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर कुछ ज्यादा कहने को नहीं रहा।

उक्त बातें मुख्य अतिथि सांसद अनूप बाल्मीकि ने प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले ममता गेस्ट हाउस में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला महामंत्री विजयवीर सिंह के सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में कहीं।

विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, एम एल सी मानवेन्द्र सिंह गुरु जी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों की संख्या बता रही है कि विजयवीर सिंह की कार्यशैली कैसी रही है ? यह इसी लोकप्रियता का परिणाम है। 

पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी,पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमंत किशोर,अशोक जादौन,जयपाल सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो सम्मान विजयवीर सिंह को मिल रहा है,ऐसा सौभाग्य विरलों को ही मिलता है।

विदाई सम्मान समारोह में मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष सुरेश कुमार शर्मा जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, डॉ रक्षपाल सिंह पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़, विजय चौहान खंड शिक्षा अधिकारी,भंवर सिंह पौरुष, रामहरी शर्मा,सुरेश चंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, उमाशंकर गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, मानवीर सिंह सी ए,सोनू चौहान,लोकेश जादौन, कृष्णकांत कौशिक,शैलेन्द्र चौहान,प्रवीण सोमानी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर किया।

समारोह की अध्यक्षता रामदास यादव सेवानिवृत्त शिक्षक ने की  एवं संचालन प्रवीण सोमानी ने किया।विदाई समारोह में प्रमुख रूप से रविन दीक्षित,मनोज पुंढीर,संजीव पुंढीर,अमन सक्सैना,यशवीर पुंढीर, राधेश्याम,प्रदीप पुंढीर, बदरउज्जमा ख़ां, ब्रजराज सिंह,विनोद कुमार,रूम सिंह यादव,सुरेंद्र यादव, देवेन्द्र यादव,कुलदीप पचौरी,संदीप पचौरी,पूर्णिमा शर्मा,रजनी सिंह,रश्मि शर्मा,नीलम शर्मा,देवेंद्र सिंह,तिलक सिंह, दुष्यंत यादव आलोक जैन,अखलेश कुमार,संदीप तिवारी,निर्दोष चौधरी,विवेक कुमार,सचिन पचौरी, मुनेश शर्मा,,शिखा कौशिक आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...