भाजपाइयों ने किया अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण

पुरदिलनगर । 

क़स्बा पुरदिलनगर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा महान विचारक, सामाजिक समरसता के शिल्पकार एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर कस्बे के अम्बेडकर तिराहा प्रतिमा पर मालयार्पण कर उन्हें नमन किया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने कहा बाबा साहेब की जयंती को मिला राष्ट्रीय समरसता का स्वरूप 14 अप्रैल, जो पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता था, अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय से “राष्ट्रीय समरसता दिवस” के रूप में पूरे देश में नई पहचान पा चुका है।

'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सपनों को साकार करने का कार्य अगर किसी सरकार ने वास्तविक रूप से किया है, तो वह भाजपा सरकार है। 

भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सामाजिक न्याय को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रही है। 

इस अवसर पर हरीश गोयल, अभिनव जाखेटिया, मोहन सिंह, हरप्रसाद बघेल, दिनेश कुमार खटीक, मनोज कुशवाह, निखिल अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2