हसायन क्षेत्र एवं पुरदिल नगर सीमा के समीप के नगला बरी पट्टी देवरी के खेतों पर अज्ञात कारणों के चलते करीब पन्द्रह बीघा फसल जलकर राख हो गयी जिससे किसानों का भारी नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार राज किशोर पुत्र मोहर सिंह निवासी महाराजपुर का सात बीघा गेहूँ फसल खड़ी थी जिसमें लगभग चार बीघा जलकर राख हो गयी दूसरी उदयवीर सिंह पुत्र नेकराम सिंह निवासी पुरदिल नगर जिनकी लगभग आठ बीघा गेहूँ की फसल जलकर नष्ट हो गयी ,तीसरा इरफान निवासी अलीगढ़ जिन्होंने अपना खेत पट्टे पर राहुल यादव को दे रखा था जिन्होंने गेहूँ कम्पास से निकलवा लिये थे परन्तु भूसा के लिए नरी खेत में पड़ी थी वह भी जलकर राख हो गयी। किसानों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। साथ ही मौके पर दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया था। जहां आग लगी वहां पर भारत गैस का गोदाम भी मौजूद है। अगर आग गैस गोदाम तक पहुँचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन हादसा टल गया। आग फसल तक सीमित रही जब तक वहां पहुँचती तब तक आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका। मौके पर नायब तहसीलदार राकेश शर्मा पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया ,और हर सम्भव मदद का किसानों को आश्वासन दिया।
नायब तहसील दार का कहना है कि मौके का मुयाना कर लिया गया है। संबन्धित विभागों को सूचना दे दी गयी है जो उचित मुआवजा होगा किसानों के हित मै दिलाया जायेगा। रिपार्ट तैयार कर ली गयी है मौके पर क्राइम इंसपेक्टर अरविन्द सिंह,मंडी सचिव,हल्का लेखपाल,एवं अन्य लोग मौजूद रहे ।
@#samachar24news
पुरदिलनगर से वोवी जाखेटिया



एक टिप्पणी भेजें