सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने इंटरमीडिएट टॉपर्स को किया सम्मानित

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की  इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपदीय टॉपर रही छात्रा कु0 दीक्षा (शिवाय इण्टर कॉलेज सादाबाद) , कु0मीरा(एस0 एन0 एस0बी0 डी0 इण्टर कॉलेज मेण्डू हाथरस)  को महिला थाना हाथरस में सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कु0 दीक्षा द्वारा 94.20 प्रतिशत अंक व कु0 मीरा द्वारा 89.40 प्रतिशत मार्कस प्राप्त किए है ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति प्रदान करता है।  छात्राओं को आगे भी इसी प्रकार परिश्रम करते रहने, उच्च लक्ष्य निर्धारित करने एवं निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार क्षेत्र का चयन करने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावकों एवं गुरुजनों की भी सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की। छात्राओं ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं नियमित अध्ययन को दिया।

समारोह के दौरान सभी छात्राओं के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा छात्राओं की उपलब्धि की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...