शत प्रतिशत रहा अमोल चंद पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल

सिकंदराराऊ। 

सीबीएसई बोर्ड हाइस्कूल परीक्षा में नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

छात्र अदम्य किशोर ने 97.8 फीसदी,कामाक्षी ने 96.2 फीसदी,इनाया अली ने 94 फीसदी अंक प्राप्त किये हैं।

प्रबंधक सागर वार्ष्णेय ने परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा में स्कूल का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा है और सभी विद्यार्थियों  ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करके स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी सभी बधाई के पात्र हैं। उम्मीद है कि भविष्य में यह छात्र-छात्राएं स्कूल का गौरव बढ़ाएंगे और नाम रोशन करेंगे।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2