भाजपा ने विपक्ष के नारी शक्ति बंधन अधिनियम के संसद में विरोध करने और उस बहुप्रतीक्षित तेतीस प्रतिशत आरक्षण बिल को पारित न होने के बिरोध में पद यात्रा की और विपक्षी पार्टियों का पुतला दहन किया। पद यात्रा पुरानी तहसील रोड पर महिलाओं के द्वारा निकाला गया जिसका नेतृत्व सिकंदराराव के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा एवं मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री ने किया। पदयात्रा से पूर्व नारी शक्ति को लेकर एक सम्मेलन हुआ।
विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने संसद मे महिला आरक्षण बिल के पारित न होने पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिपक्ष ने हमेशा महिलाओं का अपमान करता है वो नहीं चाहता कि आधी आबादी को उसको उसका हक मिले और परिवारवादी पार्टियां ये नहीं चाहती कि महिलाएं राजनीति मे आएं।
पद यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की महिलाएं अब विपक्षी दलों की घटिया मानसिकता को समझ गयी है और इसका खामियाजा विपक्ष को भविष्य मे नजर आएगा।विपक्ष महिलाओं का बोट लेना तो जानता है लेकिन उनको उनका जो हक मिलना चाहिए बो नहीं देना चाहता।
कार्यक्रम मे संतोष पौरुष सभासद, कमलेश शर्मा पूर्व सभासद, आरती त्रिवेदी मंडल उपाध्यक्ष, नीलम माहेश्वरी मंडल मंत्री, मीना कुशवाहा मंडल मंत्री, किरण बघेल, मिथलेश चौहान, शारदा माहेश्वरी, सुधा गुप्ता, मीना माहेश्वरी,सरिता माहेश्वरी, ममता माहेश्वरी, शारदा गुप्ता, कुसुम वार्ष्णेय, कमलेश वार्ष्णेय,सीमा कुशवाहा, गिरीश मोहन गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता, सतीश सभासद, निर्मल दास सभासद,सूरज वार्ष्णेय,कमल नयन वार्ष्णेय, लोकेश जादौन,देवेंद्र सविता सभासद, भानु शर्मा, राहुल महाकाल, प्रिंस ठाकुर, शरद शर्मा,अमर सभासद, विवेक सविता आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे
@#samachar24news



एक टिप्पणी भेजें