आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अपर्णा का किया जोशीला स्वागत

किसान की बेटी ने जिला टॉप कर किया नाम रोशन


 सिकन्दराराऊ। 

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अपर्णा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।भविष्य में अपर्णा आईएएस अफसर बनना चाहती है। 

हाई स्कूल परीक्षा में कला वर्ग से अपर्णा ने 94.5 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अपर्णा के पिता गिरीश चंद्र किसान हैं वही आज दिनांक 24 अप्रैल दिन शनिवार को जब अपर्णा अपने कॉलेज पहुंची तो वहां प्रिंसिपल और उसकी क्लास टीचर ने ऊसका जोरदार स्वागत किया । जहां मुख्य अतिथि के रूप में विष्णु सक्सेना और आरती त्रिवेदी मौजूद रहे। सभी ने अपर्णा को पुष्पमाला और पटका पहनकर उसका स्वागत सम्मान किया और उसको शुभकामना दी वही अपर्णा ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है सथ ही  कहा कि अगर आपको सफलता हासिल करनी है तो आपको पहले अपना गोल सेट करना होगा और मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी तो निश्चित ही सफलता मिलेगी वही प्रिंसिपल मीनाक्षी ने बताया हमारे स्टाफ के लिए एक बड़ी चुनौती थी कि SIR के कार्य के बाद भी अपने छात्रों को टाइम निकाल कर पढाया जिसका यह परिणाम है कि अपर्णा नें हाथरस जिले में सिकंदरा राव आर्य कन्या का नाम रोशन किया है और 94.5 फ़ीसदी अंक लाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है, मौजूद सभी अतिथियों ने बिटिया को लंबे सफर और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2