यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें झम्मनलाल पवन स्मृति इण्टर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा लवी यादव ने जिले में Top 10 की सूची में अपना दसवां स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस मौके पर विद्यालय परिवार की तरफ से प्रबन्धक निखिल स्वामी पवन, कंट्रोलर शीतल पवन, प्रधानाचार्य संजीव कुमार व कॉलेज के समस्त अध्यापकगणों ने बच्चों को बुलाकर फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई व बच्चों को उनकी सफ़लता के लिए बधाई दी व सबने उन्हें आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।
इसके साथ ही तान्या रॉय, दिव्यांशी यादव, महक दिवाकर, तनिष्का, राधिका, साक्षी चौहान , सैमी रॉय, पवित्रा और सोनाक्षी विद्यालय के टॉप 10 में हैं और तहसील स्तर पर भी बच्चों ने नाम रोशन किया है।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें