सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उ०प्र० गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं सदस्य, उ०प्र० गौ सेवा आयोग की उपस्थिति में गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

हाथरस ।

 विकास भवन सभागार में  अध्यक्ष, उ०प्र० गौ सेवा आयोग  श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता एवं  सदस्य, उ०प्र० गौ सेवा आयोग  रमाकान्त उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अधिकारियों/ पदाधिकारियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए  अध्यक्ष ने जनपद में संचालित स्थायी एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं, चारागाह/गोचर भूमि पर हरे चारे बुबाई, नवनिर्मित गौशालाओं, भूसा टैण्डर, गौ आश्रय स्थलों में सी0सी0टी0वी0 कैमरो की स्थिति, गौ संरक्षण एवं सवंर्धन खाते में उपलब्ध धनराशि के व्यय की स्थिति, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। गौ आश्रय स्थलों की स्थापना, प्रभावी क्रियान्वयन, सुव्यवस्थित संचालन एवं पारदर्शी प्रबंधन के अनुश्रवण और मूल्यांकन एवं गौवंश के संरक्षण/संवर्धन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी गौ आश्रय स्थलों पर गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, भूसा, चोकर तथा अन्य आवश्यक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जनपद में संचालित समस्त गौशालाओं में भूसा बैंक की स्थापना सुनिश्चित की जाए, जिससे आपात स्थिति में चारे की कमी न हो। गौवंश के लिए हरे चारे की निरंतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही सभी गौशालाओं में स्वच्छ एवं चुना युक्त पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए, जिससे गौवंश स्वस्थ रहे। गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि गौसेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य को और प्रभावी बनाया जा सके। ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत गौशालाओं में गोवंश हेतु स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। गौ आश्रय स्थलों पर संरक्षित गोवंश को मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के लिए छाया, टीनशेड अथवा अन्य उपयुक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रय स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए तथा नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करते तथा पशु चिकित्सकों को समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी गोवंश में बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका तत्काल उपचार कराया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर गोवंश के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करें तथा आवश्यक उपचार सुनिश्चित करें। 

अध्यक्ष ने सड़कों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश के संबंध में निर्देशित किया कि ऐसे निराश्रित गोवंश को चिन्हित करते हुए अभियान चलाकर सुरक्षित रूप से गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। इससे एक ओर जहां गोवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी तथा आमजन को होने वाली असुविधा से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रशासन, पशुपालन विभाग, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों की संख्या, उनमें संरक्षित गोवंश की वर्तमान स्थिति, चारा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में जनपद में अस्थायी/अन्य गौ आश्रय स्थलों में कुल 10488 निराश्रित गौवंश संरक्षित हैं। मा0 मुख्यमंत्री गौवंश सहभागिता योजनांतर्गत कुल 227 लाभार्थियों को 345 गौंवश सुपुर्द किये जा चुके हैं एवं योजनातंर्गत लाभार्थियों को गौवंश सुपुर्द किये जाने हेतु निरंतर प्रयास जारी हैं। पशुपालन, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, पुलिस एवं नगर विकास विभागों का समन्वय करते हुये कैटल कैचर टीमें 7 ग्रामीण क्षेत्र एवं 4 शहरी क्षेत्र में पूर्व से बनायी गयी है। निराश्रित गौवंश को पकड़ने के लिये नगरीय क्षेत्रों में 04 ट्रक माउन्ट एवं प्रत्येक विकास खण्ड में 01-01 ट्रैक्टर ट्रौली कैटल कैचर उपलब्ध है। पकड़े गये गौवंशो को संरक्षित करने हेतु 02 वृहद गौ संरक्षण केन्द्र, 34 अस्थायी गौ आश्रय स्थल एवं 05 नगर निकाय में संचालित है। गौवंश संरक्षण का अनुश्रवण सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा किया जाता है। जनपद की 36 गौ आश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरे स्थापित हैं, जिसमें 22 क्रियाशील एवं 14 अक्रियाशील गौशालाऐं हैं। माह दिसम्बर 2025 एवं जनवरी 2026 में अस्थाई गौ आश्रय स्थल समामई रूहल, भोपतपुर एवं नगला चीकना (पचौ) में दान दाताओं द्वारा 50000 ईंट दान के माध्यम से प्राप्त हुई हैं तथा अस्थाई गौ आश्रय स्थल धातराखुर्द, लहरा, अहरई, खुटीपुरी, समामई रूहल एवं चिरावली में 308 कुन्टल भूसा दान दाताओं के माध्यम से प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, पशु चिकित्सक, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...