2 दिवसीय आगरा जोन की 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का हुआ समापन

अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया गया पुरस्कृत



हाथरस। 

 रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में चल रही 02 दिवसीय आगरा जोन,आगरा की 18वीं अन्तर जनपदीय पुलिस (महिला एवं पुरुष) भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग एवं पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता वर्ष-2026 का आज दिनांक 24.04.2026 को समापन हो गया । प्रतियोगिता में आगरा जोन के कुल 7 जनपदों की पुरुष एवं महिला टीमें भाग लिया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा पूरे मनोयोग एवं खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया गया । समापन समारोह में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक  रामानन्द कुशवाहा एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स  हिमांशु माथुर द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।  टीम पुरुष भारोत्तोलन  में जनपद मथुरा विजेता एवं हाथरस उपविजेता रही, टीम महिला भारोत्तोलन, में जनपद मथुरा विजेता एवं अलीगढ उपविजेता रही । इसी प्रकार टीम पुरुष पावर लिफ्टिंग में जनपद हाथरस विजेता एवं मथुरा उपविजेता रही, टीम महिला पावर लिफ्टिंग में जनपद मथुरा विजेता एवं अलीगढ उपविजेता रही  ।साथ ही साथ टीम पुरुष योगा में जनपद हाथरस विजेता एवं एटा उपविजेता रही तथा टीम महिला महिला में जनपद हाथरस विजेता एवं आगरा उपविजेता रही।

 समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा पूरे उत्साह एवं खेलभावना के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों तथा कोच स्टाफ को धन्यवाद दिया गया । उन्होने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल में पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि पूरे मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है । प्रतियोगिता के समापन के दौरान  प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हाथरस राजकुमार समेत भारी संख्या में दर्शक आदि उपस्थित रहे ।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2