अधिवक्ताओं का ज्ञापन राहुल गांधी तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम को किया प्रेषित : चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
हाथरस। सिकंद्राराऊ तहसील में रजिस्ट्री व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावित कानून के विरोध में लगभग 20 दिनों से आंदोलनरत अधिवक्ताओं द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नाम संबोधित ज्ञापन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कासगंज जिला कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को सौंपा गया था। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांगों एवं समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से उक्त ज्ञापन कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रांत प्रभारी श्री तौकीर आलम को प्रेषित कर दिया गया है, ताकि वह इसे राहुल गांधी तक पहुंचाकर अधिवक्ताओं के पक्ष को प्रभावी ढंग से उठाएं। उन्होंने कहा कि सिकंद्राराऊ तहसील के अधिवक्ता पिछले लगभग 20 दिनों से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनरत हैं। कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष को न्यायोचित मानते हुए प्रारंभ से उनके साथ खड़ी है और आगे भी उनके अधिकारों की लड़ाई में सहयोग करती रहेगी। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि अधिवक्ताओं का संघर्ष केवल एक वर्ग का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और आमजन के हितों से जुड़ा विषय है। इसलिए का...