सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

हाथरस। 

थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुरसान का औचक निरीक्षण कर  मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थलीय निरीक्षण कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के समय ड्यूटी पर तैनात मेडिकल ऑफिसर अनुपस्थित मिले तथा इसके अलावा निरीक्षण के दौरान डॉक्टर विनीत सक्सेना भी अनुपस्थित मिले, इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में मेडिकल ऑफिसर की उपस्थिति अनिवार्य है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में संचालित ओपीडी सेवाएं व्यवस्थित रूप से संचालित होती पाई गईं। चिकित्सक मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करते हुए मिले। इसके अतिरिक्त अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता भी सुनिश्चित पाई गई।

जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए मरीजों एवं तीमारदारों के लिए उपलब्ध कराई गई पेयजल व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक पाईं। अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था में सुधार पर भी संतोष व्यक्त किया गया।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश दिए।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...