सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने एलईडी वैन तथा मोबाइल मेडिकल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हाथरस । 

 सुशासन को समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता एवं जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामई उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि,  विधायक

सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाह की गरिमामई उपस्थिति व जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के साथ सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उप्र लखनऊ द्वारा प्रचार प्रसार हेतु उपलब्ध कराई एलईडी वैन तथा महान मिल्क फूड्स लि हाथरस द्वारा उपलब्ध कराई मोबाइल मेडिकल वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। तत्पश्चात् उन्होंने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत अशोक के पौध का रोपण किया। इसी क्रम में जिला सूचना कार्यालय हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में “युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, आध्यात्मिक केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल” तथा “विकसित उत्तर प्रदेश-2047” विषयक प्रदर्शनी का फीता खोलकर शुभारम्भ किया और भ्रमण कर प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाये स्टॉलों का अवलोकन कर सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। 

कलेक्ट्रेट सभागार में अयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने ग्राम नगला विशि पोस्ट सलेमपुर जनपद हाथरस के पैरा एथलीट दिपेश कुमार को पैरालंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर रूपये 21000 हजार का चैक प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि/रा द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में भूमि विवाद (श्री जी) रजिस्टर ग्रामवार तैयार किया गया है, जो कि लेखपाल के पास उपलब्ध रहेगा, जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायतवार भूमि का विवरण दर्ज किया जायेगा।  प्रभारी मंत्री व  जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों द्वारा (श्री जी) रजिस्टर का विमोचन कर लेखपालों को वितरित किये। इस दौरान तहसील सदर हाथरस के ग्राम हतीसा भगवन्तपुर में अटल कन्वेंशन सेन्टर व गेस्ट हाउस निर्माण हेतु तैयार किये गये मॉडल का प्रदर्शन लघु फिल्म के माध्यम से किया गया। जिसकी उन्होंने सराहना की। 

इसके पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान और विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के, जनपद के 12 वर्ष की उपलब्धियों को पी0पी0टी0 के माध्यम से विधानसभावार/विभागवार संचालित योजनाओं के लाभार्थियों एवं विकास/निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तापूर्वक अवगत कराया। तत्पश्चात् सुशासन को समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश सरकार प्रभारी मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया संवाद के माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों व संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजनमानस के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के विषय में विस्तार पूर्वक दी जानकारी।

 प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का 12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक विकास, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री तथा जनप्रतिनधिणों की गरिमामई उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त करने के साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया।

मौके पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल श्याम सिंह,  जिलाध्यक्ष अपना दल रवि सारस्वत,  नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर,  ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...