मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने राज्य योजना अन्तर्गत नैपियर घास की रूट स्लिप उपलब्ध कराने की योजना के संचालन के बारे में कराया अवगत
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विजय सिंह ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य योजना अन्तर्गत नैपियर घास की जड़े/रूट स्लिप उपलब्ध कराने की योजना संचालित की गई है। योजनान्तर्गत पंजीकृत गौशाला / गौआश्रय स्थल / इच्छुक कृषक / पशुपालक / गैर सरकारी संस्था के ऐसे लाभार्थी जिनके पास न्यून्तम 0.2 है० सिंचित भूमि उपलब्ध हो तथा आवागमन सुगम हो। पंजीकृत गौशालाओं तथा अस्थायी गौआश्रय स्थलों से सम्बन्धित ग्राम पंचायतों को लाभार्थी चयन में प्राथमिकता दी जायेगी जिनके पास चारागाह की सिंचित भूमि उपलब्ध हो तथा गौआश्रय स्थल से टैग्ड हो। इच्छुक कृषक / पशुपालक की श्रेणी के चयन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के परिवारों के साथ-साथ किसी भी वर्ग की महिला मुखिया परिवार की महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। नैपियर सीड तैयार करने / नैपियर चारा उत्पादन हेतु चयनित लाभार्थियों को योजनान्तर्गत प्रथम वर्ष में निःशुल्क नैपियर गाठें / जड़े उपलब्ध करायी जायेगी। लाभार्थी द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में प्रथम वर्ष में प्राप्त निःशुल्क गाठों / जड़ो की संख्या के सापेक्ष दोगुनी संख्या में गाठों / जड़ों को विभाग को निःशुल्क दिये जाने हेतु सहमति पत्र प्रदान किया जायेगा। नैपियर सीड विभागीय पशुधन प्रक्षेत्रों पर भी तैयार की जायेगी, जहाँ से लाभार्थियों को उनके चयन के प्रथम वर्ष में निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा तथा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जायेगा। योजना में पात्र लाभार्थी को 0.2 है० भूमि हेतु तहसील स्तर पर सीड बैंक तैयार करने हेतु नैपियर की जड़े विभागीय पशुधन प्रक्षेत्रों से निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी किन्तु खेत की तैयारी, खाद एवं उर्वरक, सिंचाई आदि सस्य क्रियायें निरन्तर रखने हेतु रू0-20 हजार प्रति है० के अनुसार अनुदान सहायता दो किश्तों में दी जायेगी।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें