सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

45 दिनों की अद्भुत पदयात्रा: माता वैष्णो देवी के चरणों में पहुंचे पुरदिल नगर, सिकंदराराऊ के दिनेश शर्मा ‘स्नेही’, अब बाबा बर्फानी का है अगला पड़ाव

सिकंदराराऊ। 

पुरदिल नगर के युवा सनातन धर्म प्रेमी एवं समाजसेवी दिनेश शर्मा ‘स्नेही’ ने अपनी अद्भुत आस्था, दृढ़ संकल्प और अटूट इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए आज अपनी 45 दिवसीय पदयात्रा के दौरान माता वैष्णो देवी के पावन दरबार में पहुंचकर दर्शन प्राप्त किए।

ज्ञात हो कि दिनेश स्नेही 10 मई को अपने निवास पुरदिलनगर से नगर भ्रमण एवं नागरिकों के आशीर्वाद के पश्चात अमरनाथ यात्रा लगभग - 1700 किलोमीटर, के लिए पैदल रवाना हुए थे। इस कठिन यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक प्रमुख सिद्धपीठों एवं शक्तिपीठों के दर्शन किए, जिनमें कर्णवास, बेलोन, चौडरे वाली देवी, शाकंभरी देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैना देवी, चिंतपूर्णी देवी, ज्वाला देवी, नागरकोट (ब्रजेश्वरी देवी), बगलामुखी देवी तथा चामुंडा देवी प्रमुख हैं। इन सभी दिव्य धामों में माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए वे आज माता वैष्णो देवी के श्रीचरणों तक पहुंचे।

यह पहला अवसर नहीं है जब स्नेही  ने माता वैष्णो देवी की पैदल यात्रा की हो। इससे पूर्व भी वे लगभग 900 किलोमीटर की पदयात्रा कर माता रानी के दरबार तक पहुंच चुके हैं। उनकी अदम्य साहस, तपस्या, अनुशासन और धर्म के प्रति समर्पण को देखकर पुरदिल नगर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिक गर्व और भावविभोरता का अनुभव कर रहे हैं।

स्नेही की इस यात्रा का अगला और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पवित्र अमरनाथ गुफा है, जहां वे बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अग्रसर हैं। नगर की माताएं, बहनें, बुजुर्ग एवं युवा वर्ग ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि उनकी यह कठिन तपस्वी यात्रा सफल हो तथा वे बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकुशल अपने घर लौटें।

फोन पर हुई बातचीत में स्नेही ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें अनेक कठिनाइयों, प्रतिकूल मौसम, शारीरिक थकान और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपने संकल्प को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। उनका कहना है कि जब उद्देश्य बड़ा हो और आस्था सच्ची हो, तब रास्ते की बाधाएं भी साधना का हिस्सा बन जाती हैं।

श्री स्नेही ने कहा कि उनका शेष जीवन समाज में जागरूकता फैलाने, अच्छी शिक्षा के प्रसार और सनातन संस्कृति के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपने धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास के प्रति जागरूक नहीं करेंगे, तो भविष्य में सनातन परंपरा कमजोर पड़ सकती है। इसलिए युवाओं को अपने धर्म और राष्ट्र के प्रति जागृत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आज दीनेश शर्मा ‘स्नेही’ की यह 45 दिवसीय तपस्वी पदयात्रा केवल एक व्यक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साहस, संकल्प और सनातन चेतना का ऐसा संदेश बन चुकी है, जिसकी चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। माता वैष्णो देवी के चरणों तक पहुंचने का यह गौरवपूर्ण क्षण पुरदिल नगर के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है। अब सबकी निगाहें उस दिन पर टिकी हैं, जब स्नेही बाबा बर्फानी के पावन दरबार में शीश नवाकर अपनी इस ऐतिहासिक यात्रा का अगला अध्याय लिखेंगे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...