साइबर टीम ने दिव्यांग व्यक्ति से धोखाधडी करके UPI के माध्यम से खाते में डलवाये 11,000 रुपये की धनराशि को कराया वापस
थाना सिकंदराराऊ साइबर टीम द्वारा एक दिव्यांग व्यक्ति से धोखाधडी करके UPI के माध्यम से खाते में डलवाये 11,000 रुपये की धनराशि को वापस कराया।
अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता पप्पु पुत्र नत्थू सिंह निवासी एलमपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि उसके पास फोन आया कि वह ब्लाक से सेक्रेटरी बोल रहा है और आपका शौचालय व आवास वाली योजना मे नाम आया है और वादी को बातो मे फंसाकर फोन पे के माध्यम से 11,000 रुपये डलवा लिये हैं ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में थाना सिकंद्राराऊ पर स्थापित साइबर टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए शिकायतकर्ता की 11,000 रूपए की शत-प्रतिशत धनराशि वापस कराई गयी । रूपये वापस पाकर आवेदक पप्पु उपरोक्त ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये थाना सिकंद्राराऊ पहुँचकर हाथरस पुलिस को धन्यवाद कहा और थाना सिकंद्राराऊ पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
थाना साइबर क्राइम, हाथरस द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा ना करें । साइबर फ्राड/धोखाधडी होने पर तत्काल cyber portal पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें