सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन डीएम तथा एसपी ने किया परीक्षा केदो का निरीक्षण

हाथरस । 

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के द्वितीय दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने डी.आर.बी. इंटर कॉलेज तथा सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों में चल रही परीक्षा गतिविधियों की निगरानी की। इसके उपरांत उन्होंने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, छायादार प्रतीक्षा स्थल (शेड), बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही प्रत्येक केन्द्र पर मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित की गई है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में परीक्षार्थियों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहले दिन की भांति दूसरे दिन भी परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में आयोजित की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों एवं उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभ्यर्थियों को सघन जांच एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी पालियों की परीक्षा भी इसी प्रकार पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने परीक्षा संचालन में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...