सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

हाथरस। 

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक)-2026 का आयोजन जनपद हाथरस के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर 02 जून से प्रारंभ हो गई है। ग्रुप-ए के अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय दिवस में तीन पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन प्रातः 8ः00 बजे से 10ः30 बजे तक, दोपहर 12ः00 बजे से 2ः30 बजे तक तथा सायं 4ः00 बजे से 6ः30 बजे तक किया गया। इसी प्रकार परीक्षा का आयोजन 09 जून 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।

जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक (एमएमआईटी) हाथरस डॉ. सोनवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रकाश चंद्र द्वारा परीक्षा केंद्र का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्री अश्विनी कुमार तिवारी (चकबंदी अधिकारी), केंद्र पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह भारंगर तथा केंद्र अधीक्षक जय प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए, जिनमें गणित के 50, भौतिक विज्ञान के 25 तथा रसायन विज्ञान के 25 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा के प्रथम दिवस प्रथम पाली में पंजीकृत 45 अभ्यर्थियों में से 26, द्वितीय पाली में 30 तथा तृतीय पाली में 37 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। वहीं द्वितीय दिवस प्रथम पाली में 39, द्वितीय पाली में 40 एवं तृतीय पाली में 36 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं तथा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई गई।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...