सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में हड़ताल तेरहवें दिन भी धरना जारी, अध्यक्ष डी.के. चौहान 'शोला' को किया गया हाउस अरेस्ट


सिकन्द्राराऊ। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निबंधन (रजिस्ट्री) विभाग के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिबों, स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों का अनिश्चितकालीन आंदोलन सोमवार को तेरहवें दिन भी जारी रहा। उप-पंजीयक कार्यालय परिसर में चल रहे धरना-प्रदर्शन एवं कलमबंद हड़ताल के माध्यम से आंदोलनकारियों ने सरकार के निर्णय के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

आंदोलन के धरना अध्यक्ष एवं दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डी.के. चौहान 'शोला' को प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। बताया गया कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध में ज्ञापन सौंपना चाहते थे, किन्तु उनके आवास पर ही रोक लगा दी गई। अधिवक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए इसकी निंदा की।

धरना स्थल पर हड़ताल की अध्यक्षता दी बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भारत सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन जय प्रकाश गुप्ता ने किया। 

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सासनी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता  महेन्द्र सोलंकी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

महेन्द्र सोलंकी ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं का ज्ञापन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा तथा इस मुद्दे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा भी इस विषय को राज्यसभा में उठाया जाएगा, जिससे निबंधन विभाग के निजीकरण के विरोध की आवाज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में गूंजेगी।

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन एवं कलमबंद हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। जिसमें मौजूद रहे सचिव राजेश बघेल, युवराज सिंह,गौरी शंकर गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह,मुरारी लाल शर्मा, रामकुमार यादव, महेश चन्द्र अंजाना, उदयवीर सिंह, देवेंद्र दीक्षित शूल, कल्लू सिंह कुशवाह,समीर यादव, रंजीत पौरुष, प्रियांशु दरगढ़, राशिद अहमद, राधेश्याम बघेल, कोमल सिंह, नरेश बघेल, प्रबल प्रताप, ऋषभ शर्मा,आनन्द कुमार सिंह, मुनेश यादव, विनय कुमार, देवेंद्र कुमार संत, यशपाल आदि मौजूद रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...