सिकंदराराऊ।
नगर में मुहर्रम के मौके पर रंजोगम के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी बल तैनात रहा। जुलूस करबला पहुंचा जहाँ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मुहर्रम का जुलूस मुहम्मद हजरत पैगंबर साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत में निकाला जाता है। बताया जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ हक की खातिर मैदान-ए-करबला में शहीद हुए थे।
पुरानी तहसील जलसागाह से मुहर्रम का जुलूस शुरू हुआ, जो राठी चौराहा, तिराहा बाजार, चूड़ी मार्केट, बारहसैनी, स्टेट बैंक रोड होता हुआ करीम नगर पहुंचा, जहाँ मुहर्रम के जुलूस में शामिल ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस के दौरान कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष फहीम अंसारी व समाजवादी पार्टी के नेता धीरज पांडेय ने मुस्लिम समाज का सोल उड़ा कर सम्मान किया गया वहीं नगर के स्थानीय लोगों का फूल बरसा करके जोरदार स्वागत किया ।
जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान व सीओ अमित पाठक और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने भारी पुलिस बल एवं पीएसी के साथ मौजूद रहे वहीं चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। जुलूस जैसे ही बाजार में पहुंचा बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं एवं बच्चे ताजियों तथा छड़ों को देखने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान जुलूस में मुस्लिम बहुल मुहल्लों की दर्जनों छड़ें जुलूस में शामिल हुईं। लम्बी छड़ों को बाजार में निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी।
मोहल्ला मटकोटा चौक में ऐस ए मैमोरियल क्लिनिक के डॉ अली खान व डॉ खालिद ने लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों ने जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।
मोहर्रम के पवित्र महीने में हसन हुसैन की याद में हुसैनी लंगर का आयोजन किया ।
जुलूस को शांति पूर्वक निकालने के लिए उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, कोतवाल शिवकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रमुख रूप अखलाक भारती, मुजम्मिल कुरैशी, नावेद अहमद खान, खालिद कुरैशी, जिलाध्यक्ष इकबाल कुरैशी, वारिस शाह, अखिल कुरैशी, मेहराज कुरैशी, मेहरबान कुरैशी, डॉक्टर अली खान, हबीब कुरैशी, सुल्तान कुरेशी आदि लोग मौजूद थे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें