सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाईवे निर्माण के नाम पर हाथरस रोड बंद किए जाने से क्षेत्रीय लोग परेशान

सिकंदराराऊ।

 हाथरस-बरेली नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही GR जीआर इन्फ्राप्रोजेक्टस लि. द्वारा सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से हाथरस रोड स्थित नहर तक दोनों ओर से मिट्टी डालकर मार्ग बंद किए जाने पर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पुराने मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

किसान नेता एवं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान एडवोकेट ने कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा पूरे मार्ग को एक साथ खोदकर बंद कर देना जनहित के विपरीत है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान एक ओर का यातायात चालू रखते हुए दूसरी ओर निर्माण कार्य किया जाना चाहिए था, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होती।

उन्होंने प्रश्न उठाया कि आखिर किस नियम, आदेश अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के आधार पर इस महत्वपूर्ण मार्ग को पूरी तरह बंद किया गया है। यदि मार्ग बंद करना आवश्यक था तो उसके लिए वैकल्पिक मार्ग, उचित सूचना एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी।

निशांत चौहान एडवोकेट ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र की जनता को लगभग 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। वहीं धूल, मिट्टी और खराब रास्तों के कारण राहगीरों, विद्यार्थियों, व्यापारियों तथा मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए तथा निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाए। यदि नियमों की अनदेखी कर मार्ग बंद किया गया है तो संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था अथवा मार्ग को आंशिक रूप से खोलकर यातायात सुचारु कराया जाए।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं एव क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क निर्माण कार्य जनहित को ध्यान में रखकर कराया जाए तथा भविष्य में  किसी भी महत्वपूर्ण मार्ग को बिना समुचित यातायात व्यवस्था के पूरी तरह बंद न किया जाए, जिससे आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उक्त बातें निशांत चौहान एडवोकेट किसान नेता ने पुरानी तहसील रोड स्थित दिलीप सिसोदिया के प्रतिष्ठान पर कहीं। 

बैठक में स्वदेश चौहान, जयपाल सिंह चौहान, सुनील ठाकुर, आकाश पुंडीर, जितेंद्र पचौरी, अनिल पचौरी, नवीन पुंढीर आदि लोग उपस्थित रहे

@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...