उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक)-2026 का आयोजन जनपद हाथरस के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर 2 जून से प्रारंभ हो गया है। प्रथम तीन दिन ग्रुप-ए के अभ्यर्थी तीन पालियों में परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
जिला नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक (एमएमआईटी) हाथरस डॉ. सोनवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा की शुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि जोनल मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रकाश चंद्र द्वारा की निगरानी में उक्त परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट श्री अश्विनी कुमार तिवारी (चकबंदी अधिकारी), केंद्र पर्यवेक्षक देवेंद्र सिंह भारंगर तथा केंद्र अधीक्षक जय प्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. सिंह ने बताया कि दिनांक 5 जून को आयोजित तृतीय पाली की प्रवेश परीक्षा में ग्रुप - ई के कुल पंजीकृत 45 अभ्यर्थियों में से 35 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रथम एवं द्वितीय पालियों में परीक्षा केंद्र पर कोई परीक्षा नहीं थी। प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई गई।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें