नगर के अमोलचंद पब्लिक स्कूल में योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल द्वारा फ्री योगा कैंप का आयोजन किया गया जिसमें योगा कोच के रूप में संजय बघेल, बृजेश सक्सेना, राघवेंद्र वर्मा ,राजेश भारद्वाज , महेश यादव, मुनेश नारायण ,राजीव वार्ष्णेय, दुष्यंत पुंडीर , शैलेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
योगा कैंप का आयोजन स्कूल परिसर में प्रार्थना 6:30 बजे से 8:00 बजे तक किया गया। योग सत्र में स्कूल के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विशिष्ट रुचि दिखाते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप चंद्र अग्रवाल ने योग की महत्व को समझाते हुए कहा कि योग मनुष्य के जीवन को सरल बनता है। जिससे मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें