सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गांव खिजरपुर में वीर शिरोमणि महान योद्धा ठाकुर धीर सिंह पुंढीर की जयंती धूमधाम से मनाई

सिकंदराराऊ । 

 अगसौली मंडल के अंतर्गत गांव खिजरपुर में वीर शिरोमणि महान योद्धा ठाकुर धीर सिंह पुंढीर की जयंती श्रदा और सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी व संचालन सुनील पुंढीर व प्रवीन पुंढीर ने किया । इस अवसर पर सभी लोगों ने वीर योद्धा के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित किए । 

संयोजक अभय प्रताप सिंह पुंढीर ने कार्यक्रम में आए सभी जनप्रतिनिधि व भाजपा नेताओं को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया । 

महान योद्धा वीर शिरोमणि धीर सिंह पुंढीर की जयंती के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी मानवेन्द्र सिंह गुरूजी, विधायक बीरेंद्र सिंह राणा व पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि धीर सिंह पुंढीर, सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल में चाहमाना वंश से जुड़े एक राजपूत सामंत थे। क्षेत्रीय ऐतिहासिक वृत्तांतों में उन्हें चौहानों का सैन्य सेनापति और सामंत बताया गया है, जिन पर चाहमाना साम्राज्य के उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में जिम्मेदारियाँ थीं व वीर योद्धा का संपूर्ण जीवन साहस त्याग स्वाभिमान और धर्म रक्षा के लिए समर्पित रहा उनके आदर्श आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं । 

 ग्रामीण शिव कुमार ने विधायक वीरेंद्र सिंह राणा से मंच से मांग करते हुए कहा कि सुजावलपुर में महापुरुषों के नाम पर एक सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराया जाना चाहिए और उसमें महान योद्धा वीर धीर सिंह पुंढीर की भव्य प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी और बच्चों को उनके ऐतिहासिक त्याग राष्ट्रभक्ति और तथा सर्वोच्च बलिदान की गौरव गाथा की सही जानकारी मिल सके और भी इससे प्रेरणा ले सकें। 

कार्यक्रम संयोजक ठाकुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि गांव डंडेसरी में भी वीर शिरोमणि धीर सिंह पुंढीर की प्रतिमा लगाई जायेगी, जिसका शिलान्यास पूर्व में हो चुका है और वर्तमान में वहां निर्माण कार्य चल रहा है । 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेन्द्र सिंह गुरूजी, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, सत्यपाल सिंह राघव, देवेंद्र राघव, केपी सोलंकी, संयोजक अभय पुंढीर, अनिल पुंढीर, जगवीर सिंह, नरेश नंदन, विवेकशील राघव, सुशील राघव, भूपेंद्र चौहान, शिवकुमार पुंढीर, जयपाल चौहान, बबलू सिसोदिया, विक्रम पुंढीर, ब्रजेश पुंढीर, सुनील पुंढीर, आशीष पुंढीर, अवधेश पुंढीर, देवेंद्र पुंडीर, वीरेश पुंडीर, धर्मेंद्र चौहान,  विक्रम पुंढीर, नीरज पुंढीर , नीलू पुंढीर, संजय राघव, प्रवीण पुंढीर , नवीन पुंढीर , सन्नी पुंढीर , नीरज पुंढीर, जितेंद्र राजपूत, अंशुल पुंडीर, आनंद, शिवम, अंकित पुंढीर, गणेश सारस्वत, प्रदीप शर्मा,  सौरव कुमार, रजनेश कुमार, शिवा राघव, शीलू राघव,  आर्यन पुंढीर , विष्णु पुंढीर , विशाल,  दिव्यांश राणा,  दुष्यंत पुंढीर, भानु पुंढीर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...