कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकरी कलां के तीन भाई शनिवार को कासगंज जिले की हजार नगर में नहाते समय डूब गए थे जिनके शव रविवार को देर शाम उनके गांव पहुंचे तो गांव में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में तीनों भाइयों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं।
बता दें कि सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव टीकरी कला निवासी हरेंद्र उर्फ छोटू, अजय एवं जयप्रकाश पुत्र पुत्र गण डालचंद अपने मित्र सुमित के साथ शनिवार को नदरई स्थित हजारा नहर पर घूमने गए थे जहां वे चारों हजारा नहर में नहाने के लिए घुसे। तीनों भाई नहाने के दौरान पानी के बहाव के साथ बहते चले गए जबकि सुमित को डूबता देख स्थानीय लोगों ने बचा लिया । वहां पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। रविवार को दोपहर बाद तीनों भाइयों के शव नहर से बरामद हुए जिन्हें पोस्टमार्टम के पश्चात उनके गांव लाया गया। गांव में मृतक भाइयों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
@#samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें