दि बार एसोसिएशन के बार कक्ष में एक मीटिंग दफ्तर रजिस्ट्री को प्राइवेट संस्थानों को देने व फ्रंट ऑफिस खुलने उसका प्रचार प्रसार करने के सम्बन्ध में अध्यक्ष डीके सिंह चौहान के सानिध्य में की गई। जिसका संचालन रनवीर सिंह ने किया । बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने सर्व सहमति से विचार दिये कि इसमें आम जनता का भी अहित है । बैनामा में त्रुटि होना फ़र्जी बैनामा होंगे जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
अध्यक्ष ने घोषणा की कि10 जून को सभी न्यायालय के कार्य से विरत रहेंगे, साथ ही कलम बंद हड़ताल होगी और दफ्तर रजिस्ट्री का घेराव करेंगे।
इस अवसर पर सचिव राजेश बघेल, युवराज सिंह, नरेश प्रताप, गौरी शंकर गुप्ता, वीरपाल सिंह यादव, विपिन कुमार, हुकुम सिंह बघेल, मुरारी लाल शर्मा, ब्रजेश यादव, देवेंद्र दीक्षित शूल, प्रमोद बघेल, विजय उपाध्याय, प्रियांशु दरगढ़, दीपेश पाठक, रूपेंद्र सिंह बघेल, योगेंद्र सिंह पुंढीर, मुनीश शर्मा, भगवान सिंह, राजेश यादव, मुनेश यादव, देवेंद्र कुमार बघेल, सीपी बघेल, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें