12 वॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के आयोजन के उपलक्ष में योग सप्ताह 15 जून से 21 जून 2026 तक का प्रारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस से किया गया।
इसका उद्देश्य आमजन को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए योग को अपने जीवन में प्रतिदिन अपनाये जाने हेतु प्रेरित करना है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" रखी गई है।
इसी क्रम में योग सप्ताह का आरंभ भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण, दीपक प्रज्ज्वलित कर जिला विकास अधिकारी द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक सुमित और संदीप के द्वारा योग कराया गया। मंच का संचालन जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने किया।
नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ रुपेश कुमार ने व्यवस्था का कार्यभार देखा। सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, डीपीआरओ, जिला कीड़ा अधिकारी, अध्यापक/अध्यापिका उपस्थित रहे और योग कोटा प्रोटोकॉल के अनुसार कराया गया। स्टेडियम प्रांगण में सभी लोगों ने योगाभ्यास बड़े हर्षाेल्लास, ऊर्जावान, विधिवत तरीके से किया। योग को दैनिक जीवन शैली शामिल करने की शपथ ली। योग करके सभी योगार्थी को योग द्वारा स्वास्थ्य लाभ से भी अवगत कराया गया स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस परिषद में लगभग ढाई सौ व्यक्तियों ने योग, आसन, प्राणायाम का लाभ उठाया।
जनपद हाथरस में योग सप्ताह उदघाटन कार्यक्रम का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस के अलावा नगर पालिका पार्क, हाथरस, के०एल०जैन इंटर कालेज सासनी, नगर पालिका पार्क सिकंद्राराऊ तथा खंड विकास परिसर सादाबाद में किया गया।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें