सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी के प्रति आमजन में दिखा विशेष उत्साह और लोगों ने सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी

हाथरस। 

 सुशासन, सेवा एवं जनकल्याण को समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन कि मंशा के अनुरूप जिला सूचना विभाग हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आमजनमानस के अवलोकन हेतु 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 16 जून, 2026 से किया गया था।

कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आमजनमानस के अवलोकन हेतु 03 दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का दिनांक 16 जून, 2026 को मा0 प्रभारी मंत्री जी के कर कमलो द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगणों/प्रबुद्वजनों एवं अधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। इसके पश्चात दिनांक 17 और 18 जून, 2026 को विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आमजनमानस के अवलोकन हेतु प्रर्दशनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन ने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों पर आधारित जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में ‘‘युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियां’’, ‘‘उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं’’, ‘‘आध्यात्मिक केन्द्रों का विकास एवं पर्यटन संवर्धन,’’ ‘‘आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल’’ तथा ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक चित्रों एवं सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का उत्साह पूर्वक अवलोकन किया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार संबंधी योजनाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, आधुनिक हवाई अड्डों, औद्योगिक गलियारों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास, निवेश एवं रोजगार सृजन आदि क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनाना है। प्रदर्शनी के प्रति आमजन में विशेष उत्साह एवं रुचि देखने को मिली और आमजन ने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली। इस मौके पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा उपलब्ध करये गये प्रचार साहित्य यथा विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष नामक पुस्तक, फोल्डर तथा फर्क साफ है का वितरण सूचना विभाग द्वारा किया गया।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...