सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में प्रदेश स्तर पर प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मा




हाथरस। 

 कलेक्ट्रेट सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा वर्ष 2026 में प्रदेश स्तर पर प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,  विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा,  विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स तथा मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में दर्शाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारियों/कर्मचारियों, प्रधानाचार्य, अध्यापक/अध्यापिकाओं अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री  के उद्बोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि आज सम्मानित हो रहे विद्यार्थियों में से अनेक भविष्य में प्रशासन, विज्ञान, शिक्षा, राजनीति और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्या सबसे बड़ी शक्ति है और सफलता व्यक्ति की पृष्ठभूमि नहीं, बल्कि उसके परिश्रम और समर्पण को पहचानती है। उन्होंने गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता-पिता और शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। विद्यार्थियों को सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और संस्कार का समन्वय ही व्यक्ति को महान बनाता है। साथ ही उन्होंने बेटियों और बेटों दोनों को परिवार की जिम्मेदारियों में समान भागीदारी निभाने की प्रेरणा दी।

 विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सफलता को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने प्रेरणास्रोत अथवा किसी महान व्यक्तित्व के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा, दोनों ही राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं।

 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में मिली सफलता अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। आगे अनेक चुनौतियां और अवसर विद्यार्थियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और लगन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति न केवल अपना, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी विकास करता है। पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं, यदि व्यक्ति निरंतर प्रयास करता रहे। उन्होंने छात्राओं की उपलब्धियों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का नेतृत्व कर रही हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उपस्थित विधायकगण,  जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, के प्रति कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में जनपद स्तर पर शीर्ष 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर भी विशेष मानसिक दबाव रहता है, इसलिए सफलता मिलने पर यह उपलब्धि पूरे परिवार की होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी तनावमुक्त होकर लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण का भी आधार है। विपरीत परिस्थितियां व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और उसके व्यक्तित्व को निखारती हैं। विद्यार्थियों को अपने चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए तथा शिक्षकों एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि जीवन में गुरु का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूरी बनाकर समाचार पत्रों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन की आदत विकसित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है और जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने के अवसर अवश्य मिलते हैं। यदि उन अवसरों का सही समय पर लाभ नहीं उठाया जाता, तो व्यक्ति पीछे रह जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए तपस्या के समान कठिन परिश्रम करना पड़ता है। निरंतर मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के बल पर ही सफलता हासिल की जा सकती है। जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं से भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हुए अपने माता-पिता, विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 में हाई स्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश/जनपद में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में आर्या कन्या इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ से अपर्णा,  गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव सिकंदराराऊ से आस्था सिंह एवं भावना, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस से गौरांश वार्ष्णेय, भाग्यलक्ष्मी, शिवांश, वर्तिका, ध्रुव कुमार एवं ऋतुराज सिंह, वी0आर0 इंटर कॉलेज बाजी का बुर्ज सादाबाद हाथरस से मुस्कान, सुधा सरस्वती इंटर कॉलेज दर्शना हाथरस से सत्येंद्र, नवाब सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज गढ़ी हरिया मिढ़ावली सादाबाद हाथरस से भावना, डॉ0र लाखन सिंह चंद्रावती देवी इंटर कॉलेज विधिपुर सादाबाद हाथरस से अंकित कुमार ने जनपद की टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इण्टरमीडिएट परीक्षा में शिवाय इंटर कॉलेज गोविंदपुर सादाबाद से दीक्षा, एसएनएसबीडी इंटर कॉलेज मेंडू हाथरस से मीरा एवं रिया चौहान, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हाथरस से जानवी कुशवाहा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ से नितिन कुमार, साक्षी यादव एवं नितिन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गवर्नमेंट मॉडल इंटर कॉलेज टुकसान हाथरस से विश्वास सोलंकी, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊचिरायल सिकंद्राराऊ हाथरस से विनीत कुमार तथा जे0के0 इंटर कॉलेज तामसी सादाबाद हाथरस से बीना ने जनपद की टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया है। 

कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनील वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...