सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री ने हाथरस को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात, 54804.86 लाख रुपये की 143 परियोजनाओं का बटन दबाकर किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

हाथरस । 

औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के यशस्वी मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगमन पर जिले के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करते हुए 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर रूपये 54804.86 लाख की लागत व्यय की जाएगी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए इन विकास कार्यों से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत रूपये 29961.15 लाख है, जबकि 88 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर रूपये 24843.71 लाख की लागत व्यय होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विधानसभा क्षेत्र हाथरस में मा0 मुख्यमंत्री ने 21 परियोजनाओं, लागत रूपये 10622.24 लाख का लोकार्पण एवं 30 परियोजनाओं, लागत रूपये 10414.00 लाख का शिलान्यास किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में 20 परियोजनाओं, लागत रूपये 12173.41 लाख का लोकार्पण और 29 परियोजनाओं, लागत रुपये 7994.65 लाख का शिलान्यास किया गया। विधानसभा क्षेत्र सिकन्दराराऊ में 14 परियोजनाओं, लागत रूपये 7165.50 लाख का लोकार्पण एवं 29 परियोजनाओं, लागत रूपये 6435.06 लाख का शिलान्यास किया गया। 

मथुरा-सादाबाद-जलेसर-अवागढ़ मार्ग (राज्य मार्ग सं० 122) सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 29.250 कि०मी०) की कुल लागत रूपये 4,398.61 लाख है। हाथरस-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 16.220 कि०मी०) की लागत रूपये 3,698.63 लाख है। राजकीय पौलीटेक्निक लोधीपुर देवरी पट्टी सिकन्दराराऊ हाथरस के निर्माण कार्य की लागत रूपये 1,991.48 लाख है। सासनी नानऊ मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 12.00 कि०मी०) की लागत रूपये 1,896.97 लाख है। पीएमजीएसवाई 3 के अन्तर्गत एफ०डी०आर० तकनीकी से कैलोरा से बरवाना मार्ग का निर्माण कार्य की कुल लागत रूपये 1,764.12 लाख है। सादाबाद जैतई गुतेहरा शिखरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 12.37 कि०मी०) की लागत रूपये 1,424.48 लाख है। हाथरस शाखा के किमी 47.000 से किमी 74.400 के मध्य एवं उनसे निकलने वाले राजवाहों एवं अल्पिकाओं पर क्षतिग्रस्त/नये पुल-पुलियों के निर्माण की परियोजना की लागत रूप्ये 1,497.16 लाख है। हाथरस शाखा के किमी 0.000 से किमी 47.000 के मध्य क्षतिग्रस्त/नये पुल-पुलियों के निर्माण की परियोजना कार्य की कुल लागत रूपये 1,364.05 लाख है। पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत एफ०डी०आर० तकनीकी से कुरसण्डा से मई मार्ग का निर्माण कार्य की लागत रूपये 1,110.56 लाख है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सादाबाद के भवन का निर्माण परियोजना की लागत रूपये 1,049.00 लाख है। हसायन कानऊ संकरा मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 6.978 कि०मी०) की कुल लागत रूपये 1,040.77 लाख है।

मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12) का निर्माण कार्य विकास खण्ड सादाबाद, ग्राम-बिसावर में होने वाले कार्य की लागत रूपये 2,397.46 लाख है। सासनी अकराबाद मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा लम्बाई 13.000 कि०मी० के रोड प्रोजेक्ट की लागत रूपये 2,370.98 लाख है। पी०बी० मार्ग (एन०एच०- 530बी) से हसायन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य एवं लम्बाई 12.266 कि०मी० की परियोजना की लागत रूपये 2,085.46 लाख है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स के रूप में विकसित करने के कार्य की लागत रूपये 1,432.00 लाख है। हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य की लम्बाई 7.400 कि०मी० के मार्ग की लागत रूपये 1,087.59 लाख है। जी०टी० मार्ग (नया एन०एच० 34) टोली से कचौरा मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की लम्बाई 6.700 कि०मी० के कार्य की लागत रूपये 1,011.95 लाख है। सिंचाई खण्ड हाथरस के आवासों एवं डी०आर०ओ० कार्यालय का पुर्ननिर्माण 12 टाइप-3 और 5 टाइप-4 आवासों की परियोजना की लागत रूपये 916.19 लाख है। सादाबाद जलेसर मार्ग से कौकनाकलां, कोकनाखुर्द जरीपुरा का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की लम्बाई 6.200 कि०मी० के कार्य की लागत रूपये 936.81 लाख है। अटल कन्वेंशन सेन्टर/गैस्ट हाउस/सह निरीक्षण भवन निर्माण कार्य की लागत रूपये 717.00 लाख है। सादाबाद जलेसर से करकौली मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण की लम्बाई 4.00 कि०मी० के इस प्रोजेक्ट की लागत रूपये 707.04 लाख है। एम०एम०आई०टी० पॉलीटेक्निक हाथरस में सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स का निर्माण कार्य की लागत रूपये 706.75 लाख है। राया सादाबाद मार्ग (अ०जि०मा०) के सादाबाद शहरी आबादी भाग में सड़क चौड़ीकरण व नाली निर्माण किमी 28 व 29 में होने वाले कार्य की लागत रूपये 406.08 लाख है। मड़नई से धनौली मार्ग पर स्थित करबन नदी पर सेतु (आर०सी०सी०) बॉक्स कल्वर्ट निर्माण की लागत रूपये 396.86 लाख है। साइबर थाने के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य गृह विभाग की परियोजना की लागत रूपये 383.19 लाख है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुरदिल नगर, सिकन्दराराऊ का निर्माण कार्य की परियोजना की लागत रूपये 339.25 लाख है। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य (ब्लाक सिकन्दराराऊ) समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसकी लागत रूपये 319.00 लाख है।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। सरकार विकास योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हाथरस के विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा हाथरस को दी गई यह विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना और सार्वजनिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा हाथरस विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...