सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गोपाष्टमी पर्व

सिकंदराराऊ।   नगर में गोपाष्टमी का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थलों पर जाकर गौमाताओं की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। गौसेवकों ने गोमाताओं को फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर तथा परिक्रमा कर पूजा की। इसके बाद हरी सब्जियाँ, गुड़ और आटे की लोइयाँ खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण और गौभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अवधेश राजपूत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गोपाष्टमी का पर्व हम सभी के लिए आस्था, प्रेम और गौसेवा का प्रतीक है। हम वर्ष में एक दिन इस पर्व को मनाते हैं, परंतु हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि गौसेवा को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन गौमाता को हरी सब्जी और आटे की लोई अर्पित करने से घर में सुख, शांति, और समृद्धि बनी रहती है। गौमाता हमारे धर्म, संस्कृति और जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिय...

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई

सिकंदराराऊ।  ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़  वाले स्कूल  में पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी द्वारा किया गया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। छात्रों ने इस अवसर पर सरदार पटेल के जीवन पर आधारित विचार और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।  वक्ताओं ने छात्रों से सरदार पटेल के आदर्शों का पालन करने और देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी,  शरद शर्मा, डॉ आर के सेंगर, मनीष शर्मा, अनिल पचौरी,,अनुपम तोमर, विवेक बघेल, पूजा दीक्षित , निशानाज, सोनवी यादव, आदि मौजूद थे। @samachar24news

आर्म्स अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि की सजा व 1000 रूपये अर्थ दण्ड की सजा

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना कोतवाली नगर के आर्म्स अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि की सजा व 1000 रूपये अर्थ दण्ड की सजा दी गई।   थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2003  धारा 4/25 आर्म्स अधिनियम बनाम जाहिद पुत्र मेंहदी हसन निवासी मौहल्ला कटरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस  के विरुद् पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध...

रन फॉर यूनिटी” – एकता की दौड़, अखंडता का संकल्प* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर जनपद हाथरस में भव्य आयोजन

हाथरस।  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा "Run For Unity" कार्यक्रम के तहत दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने एकता, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा एवं जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को चरितार्थ करते हुए हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद हाथरस में "Run For Unity" कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधिगण द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए डीआरबी कॉलेज हाथरस से प्रारंभ होकर पॉलीटेक्निक कॉलेज हाथरस  तक दौड़ लगायी गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। एकता की दौड़ में जनपद के जनप्रतिनिधि, जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा ...

भाजपा ने धूमधाम से मनाई पटेल जयंती

सिकंदराराऊ।  आधुनिक भारत के महान शिल्पी एवं राष्ट्र एकीकरण के नायक भारत रत्न, लौह पुरुष एबं देश के प्रथम गृह मंत्री  और उपप्रधानमंत्री स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर  सिकंदरा राव मंडल में सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके क्षवि चित्र पर पुष्पार्चन एबं सादर नमन करते हुए बड़ी धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संवर्धन में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा, सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष, बृजमोहन गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष, कुंजविहारी वर्मा मंडल उपाध्यक्ष,अभिषेक वर्मा, राहुल महाकाल आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। @samachar24news

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन

सिकंदराराऊ।  महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शनमें राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु राय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के सुअवसर पर 'रन फ़ॉर यूनिटी' का आयोजन कराया।  इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों एवं छात्र- छात्राओं के समक्ष सरदार पटेल द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में किये गए कृत्यों का वर्णन करने के साथ-साथ 'रन फ़ॉर यूनिटी' के पवित्र उदेश्यों को भी रखा और उन्हें 'राष्ट्रीय एकता-राष्ट्र भावना जागृत करने वाली' शपथ भी दिलवाई। महाविद्यालय में आयोजित रन फ़ॉर यूनिटी में छात्र-छात्राओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर से अनाज मंडी परिसर तक दौड़ लगाई।  इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने हेतु महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने भी सहभागिता की। इस दौरान महाविद्यालय का परिसर राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र भावना बढ़ाने वाले नारों से गूंज उठा।  रन फॉर यूनिटी के सुअवसर पर प्रो.रामबहादुर, प्रो. विनीता, प्रो. मंजू उप...

तुर्तीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विशाल कुश्ती दंगल का शुभारंभ

सिकंदराराऊ  ।  विकास खंड सिकंदराराऊ के ग्राम तुर्तीपुर में गुरुवार को एक शानदार और ऐतिहासिक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने परंपरागत रीति से फीता काटकर व पहलवानों से परिचय प्राप्त कर दंगल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर यादव पहलवान ने बताया कि इस दंगल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें नशे से दूर रखना है। दंगल में क्षेत्र व आसपास के जिलों के नामचीन पहलवानों ने अपने दांव-पेंचों का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों ने हर मुकाबले पर तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। अखाड़े में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें पहलवानों ने पूरी शक्ति और कौशल का परिचय दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य उमा शंकर गुप्ता, सोनू चौहान, आकाश दीक्षित, दुर्गेश पचौरी, रिंकू शर्मा, शोहित दीक्षित, रानू पंडित, विजय ठाकुर, अरुण दीक्षित, रूम सिंह यादव सहित हजारों की संख्या में दर्शक...

शमशान के सौंदरीकरण के लिए अधिशासी अधिकारी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सिकंदराराऊ।  नगर में जीटी रोड पर वर्षों से बदहाल और खस्ता हाल में एक शमशान स्थित है। इस शमशान पर लगभग आधा सिकंदराराऊ के प्रत्येक जाति के लोगों का दाह संस्कार किया जाता है । पूर्व में इस शमशान पर केवल एक मात्र टीन शेड ही था जो बहुत ही जीर्ण शीर्ण अबस्था में था जिसका निर्माण बिड़ला परिवार के द्वारा बर्षों पहले कराया गया था। पूर्व में सिकंदराराऊ के विधायक बीरेंद्र सिंह राणा के द्वारा इस शमशान का अवलोकन किया गया जिसकी हालत को देखते हुए विधायक ने अपनी निधि से यहाँ पर इसका सौन्दरीकरण कराया था।अभी योगी सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में अंत्येष्टि स्थलों का विकास कराया जा रहा है । चुंकि यह शमशान सभी जातियों का माना जाता है। इसलिए नगरपालिका ने इसका चुनाव कर शमशान पर काम शुरू करा दिया है।  कार्य शुरू करने से पहले अधिशाषी अधिकारी संदीप सक्सेना, मुकुल कुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा सिकंदरा राव, कपिल कुमार बड़े बाबू, आशुतोष कुमार सिंह जे ई, राधेकांत सक्सेना पूर्व सभासद, राजीव शर्मा अध्यक्ष केयर टेकर समिति ने स्थल पर जाकर मुआयना किया और ठेकेदार से विमर्श किया और कार्य योजना तय की गयी कि कैसे क...

थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से थाना चंदपा पर की जनसुनवाई

हाथरस।  थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना चंदपा पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सदर राजबाहदुर, क्षेत्राधिकारी सादाबाद  अमित पाठक, थाना प्रभारी चंदपा, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।  जनसुनवाई के दौरान  जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए ।  पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस जंक्शन को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया।  इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनप...

अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में रखे गए मिठाई के डिब्बे को प्रसाद समझकर खाने से बिगड़ी डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत, एक महिला की मौत

सिकंदराराऊ।  कोतवाली क्षेत्र के गांव माधुरी में एक मंदिर में रखा प्रसाद खाने से डेढ़ दर्जन लोगों की हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं खाद्य विभाग की टीम द्वारा प्रसाद के डिब्बे में बचे हुए लड्डुओं को जब्त करके सैंपल के रूप में जांच के लिए भेजा गया है और मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीएम संजय कुमार तथा सीओ जेएन अस्थाना ने गांव में जाकर लोगों से घटना की जानकारी ली ।   मंगलवार की शाम गांव माधुरी के एक मंदिर पर प्रसाद के तीन डिब्बे रखे मिले थे। ग्रामीणों ने उन्हें प्रसाद समझकर भगवान को भोग लगाने के बाद आपस में बांटकर खा लिया। अगले दिन भी इसी प्रकार मिठाई के डिब्बे मंदिर में मिले। जिन्हें प्रसाद मानकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने खाया। इसे खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिनको उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ एवं ...

सिकन्दराराऊ पुलिस ने किया थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न स्थानों पर शान्ति भंग करने वाले 21 व्यक्तियों को गिरफ्तार

   सिकंदराराऊ।  पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न स्थानो पर शान्ति भंग करने वाले 21 व्यक्तियों को  गिरफ्तार किया गया।   पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न स्थानो पर शान्ति भंग करने वाले 21 व्यक्तियों  गौतम सिंह पुत्र राजाराम  निवासी रायपुर टप्पा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस,  रोहताश पुत्र राजेश  निवासी रायपुर टप्पा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस, सुशांत पुत्र सुशील  निवासी रायपुर टप्पा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस, प्रवीन पुत्र दीनदयाल  निवासी रायपुर टप्पा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस, सोनू पुत्र चन्द्रभान निवासी रायपुर टप्पा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस,  रोहित कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढीहीरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस,  मांगेराम पुत्र सुखवीर निवास...

सिकंदराराऊ एंटी रोमियो टीम ने तीन शोहदों को गिरफ्तार का जेल भेजा

सिकंदराराऊ।  पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ एंटी रोमियो मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न जगहो पर लड़कियों, महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले 3 शोहदे को  गिरफ्तार कर जेल भेजा है।   पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर गठित  एंटी रोमियो व मिशन शक्ति टीम द्वारा चैकिंग के दौरान भिन्न भिन्न जगहों पर आने जाने वाली महिलाओ व लडकियो पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले 3 शोहदे देव सिहं पुत्र कृपाल निवासी ग्राम नगला मोये थाना कोतवाली देहात जनपद एटा,  शिवम पुत्र अरविन्द कुमार निवासी ग्राम भूपालगढी   थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस  एवं कृष्ण कुमार पुत्र सुरेश निवासी ग्राम छौंकरा  थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार  कर अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पर अभियोग पंजीकृत कर आव...

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

सिकंदराराऊ।  नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने दीपों, फूलों और रंगोली से स्कूल को सजाया। वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनमोहक ढंग से सजे हुए दीपों की प्रस्तुति दी। जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।  स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने छात्रों के प्रयासों की सराहना के साथ करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी , प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी,  मुनेश चतुर्वेदी नरेश चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण दीक्षित फौजी, शरद शर्मा, अनिल उपाध्याय , विवेक बघेल, प्रमोद बघेल, अनुपम तोमर, मनीष शर्मा,   पूजा दीक्षित, नवीन दीक्षित, निशानाज , सोनिया यादव , सोनी, योग्यता सैनी , रजनी, सोनी यादव आदि मौजूद थे। @samachar24news

रेजांगला रज शौर्य कलश यात्रा का जनपद में जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

  सिकंदराराऊ।   रेजांगला रज शौर्य कलश यात्रा अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा देश भ्रमण दौरान जनपद हाथरस के विरावर बार्डर पर प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय सहसंयोजक किरन यादव व राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव के नेतृत्व में कासगंज जनपद द्वारा मनोज यादव हाथरस जिलाध्यक्ष, हरपाल सिह यादव जिला संयोजक व महेश यादव संघर्षी प्रान्तीय महासचिव को सौंपा।   उन्होने बताया कि सन 1962 के भारत–चीन युद्ध में लड़ा गया रेजांगला युद्ध भारतीय सैनिकों की अदम्य वीरता, राष्ट्रनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक है। इन्हीं शहीदों की पवित्र अस्थि-रज को लेकर निकली “रेजांगला रज शौर्य कलश यात्रा” का शुभारंभ 13 अप्रैल 2025, छपरा (बिहार) से हुआ था। यह अब तक 17 राज्यों, 300+ जनपदों में पहुँचकर लगभग 55,600 किमी की दूरी तय कर चुकी है।  अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रान्तीय महासचिव महेश यादव संघर्षी, हाथरस जिलाध्यक्ष मनोज यादव व जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने बताया कि यह यात्रा पूर्ण श्रद्धा, अनुशासन एवं भव्यता के साथ देशभर में सम्पन्न हो रही है।  ...

लूट और हत्या के तीन अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई सश्रम आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोग में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप  न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 3 अभियुक्तगणों को सश्रम आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई ।  अवगत कराना है कि दिनांक 18.07.2016 को थाना सिकन्द्राराऊ पर वादी द्वारा सूचना दी कि दिनाँक 18.07.2016 को करीब दोपहर 02.00 बजे अपनी पत्नी-बच्चों के साथ ससुराल से वापस आ रहा था। तभी अगसौली चौकी से 1 किमी दूर कासगंज की तरफ कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल को रोक लिया तथा उसकी पत्नी के पीले धातु के आभूषण छीनने लगे विरोध करने पर उसके पुत्र केशव के पेट में गोली मार दी । उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध मे वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर मु0अ0सं0 468/2016 धारा 394/302 भादवि पंजीकृत किया गया ।विवेचनात्मक / साक्ष्य संकलन के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तगण रिंकू पुत्र प्...

एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव

सिकंदराराऊ।  एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में दीपोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरु जी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया ।छात्र-छात्राओं ने दीपों, फूलों और रंगोली से स्कूल को सजाया। इस अवसर पर त्योहार के धार्मिक और सामाजिक संदेशों को उजागर किया गया, जिसमें रामायण की कहानी भी प्रस्तुत की गई। वहीं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने मनमोहक ढंग से सजे हुए दीपों की प्रस्तुति दी। जिसकी सभी लोगों ने सराहना की।  विद्यार्थियों ने भगवान राम के स्वागत के लिए एक एकल गीत प्रस्तुत किया जबकि विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक समूह गीत भी प्रस्तुत किए।  स्कूल के डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने स्थानीय दुकानदारों और गरीब विक्रेताओं से दिवाली सामग्री खरीदने का संदेश दिया ताकि वे भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें।  कार्यक्रम का समापन छात्रों के प्रयासों की सराहना के साथ करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।  इस अवसर पर  प्रबंधक मुनेश चतुर्वेद...

ग्राहक को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार का सिर फूटा, हंगामा व्यापारियों की मंडी गांधीगंज से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग

सिकंदराराऊ।  मंडी गांधीगंज में गुरुवार दोपहर ग्राहक बुलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति का सिर फूट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गुरुवार को सड़क पर फड़ लगाने वाले साबुद्दीन ने  ग्राहक को बुलाने को लेकर हुए विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के उमेश वार्ष्णेय के सिर पर वार  करके घायल कर दिया। मौके पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई।  घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और घायल उमेश वार्ष्णेय को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष के परिजनों और स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि इस विवाद का मुख्य कारण बाजार में लगने वाले अवैध तख्त, ठेले और सड़कों पर अतिक्रमण है, जिसके चलते आए दिन झगड़े होते रहते हैं। पहले भी दुकानों और अवैध ठेलों को लेकर विवाद हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन सिर्फ चेतावनी देकर चला जाता है, जिससे अतिक्रमण करने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी...

मंडी समिति में अनाज बेचने गए किसान की अचानक बिगड़ी, तबीयत मौत

  सिकंदराराऊ।  एटा रोड स्थित नवीन कृषि मंडी समिति में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे आढ़त पर गए एक किसान  की अचानक मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां निवासी डालचंद उर्फ प्रताप सिंह (48) मंडी समिति में अनाज बेचने गए थे। वह वहां मजदूरी भी करते थे। गेहूं बेचने के बाद वह ट्रक के किनारे जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह धान के ढेर पर बेहोश होकर गिर गए। तत्काल उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। ब डालचंद के पास थोड़ी सी खेती है। इसके अतिरिक्त वह मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र लगभग 10 वर्ष है और दूसरी उससे छोटी है। घर में डालचंद ही अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मृत्यु का असली कारण पता लग पाएगा। @samachar24news

पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हाथरस। पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में वारंटियो, एनडब्लू, वांछित, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में थाना सिकंद्राराऊ, थाना चंदपा,थाना हसायन व थाना सहपऊ पुलिस द्वारा 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।  अवगत कराना है कि दिनांक 14/15.10.2025 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वारंटी, वांछित, एनबीडब्लू , पुरूस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा 5 वारंटी, थाना चंदपा पुलिस द्वारा 3 वारंटी, थाना हसायन पुलिस द्वारा 1 वारंटी व थाना सहपऊ पुलिस द्वारा 1 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ, सहपऊ, हसायन,चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।  पुलिस ने राशिद पुत्र साबिर निवासी मौहल्ला नौरगांवाद पश्चिमी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस ,  रामगोपाल जाटव पुत्र बुद्दसैन निवासी मौ0 सोरो ...

आर्म्स अधिनियम के अभियुक्त को न्यायालय उठने तक व 500 रूपये अर्थ दण्ड की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के आर्म्स अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक  व 500 रूपये अर्थ दण्ड की सजा सुनाई गई।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 107/2015  धारा 5/25 आर्म्स अधिनियम बनाम महताब पुत्र नौबत सिंह निवासी लुखरपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के विरुद् पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम ...

वन संरक्षण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को न्यायालय उठने तक व 500-500 रूपये अर्थ दण्ड की सजा

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप  न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 500-500 रूपये अर्थ दण्ड की सजा सुनाई गई।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 636/2018 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम बनाम अरमान खां पुत्र हसन मियां व हसन पुत्र बहादुर खां निवासीगण नौरंगाबाद पश्चिम थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद् पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने नि...

एंटी रोमियो टीम ने एक शोहदे को दबोचा

  सिकंदराराऊ।  पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा रेलवे स्टेशन कस्बा सिकन्दराराऊ के पास  महिलाओ पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को  गिरफ्तार किया गया।   पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर हाथरस के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर गठित मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन कस्बा सिकन्दराराऊ के पास खडे होकर आने जाने वाली महिलाओं पर टिप्पणी व फब्तियां कसने वाले एक शोहदे अब्दुल कादिर पुत्र ताहिर निवासी मौहल्ला मटकोटा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।  एंटी रोमियो टीम में  उपनिरीक्षक अतुल कुमार  , उपनिरीक्षक अनुज कुमार , कांस्टेबल गौरव कुमार , कांस्टेबल खुशबु कांस्टेबल...

आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को मिली जेल में बिताई गयी अवधि व 2000 रुपये अर्थदंड की सजा

हाथरस  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना हसायन के आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 2000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि थाना हसायन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2011 धारा 25 आर्म्स एक्ट बनाम गजेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल निवासी कानऊ थाना हसायन जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी प...

वन संरक्षण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकंद्राराऊ के वन संरक्षण अधिनियम के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को न्यायालय उठने तक की सजा व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई ।  अवगत कराना है कि थाना सिकंदराराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 794/2016 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम बनाम हसन पुत्र बहादुर खां निवासी नौरंगाबाद पश्चीमी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्य...

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्षा जादौन बनीं एक दिवसीय प्राचार्या

सिकंदराराऊ।  मंगलवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकन्दराराऊ में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के आयोजन के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन द्वारा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा वर्षा जादौन को एक दिवसीय प्राचार्या नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने एक दिवसीय प्राचार्या को अपने समस्त अधिकार समर्पित कर उन्हें पूर्ण स्वतंत्रता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। आज अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए एक दिवसीय प्राचार्या वर्षा जादौन ने सर्वप्रथम प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया।  इस निरीक्षण में उन्होंने सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पर संतुष्टि प्रकट की। प्राचार्या के कार्यों का निर्वहन करते हुए वर्षा जादौन ने कार्यालय का भी निरीक्षण कर कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने महाविद्यालय में इतिहास परिषद के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिताओं की अध्यक्षता की और अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल का गठन भी कि...

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।  बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री नवोदय विद्यालय अगसोली के क्रीड़ा स्थल में किया गया। खेलकूद  प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान एवं पीएम श्री नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।  इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा बच्चों का स्वास्थ्य भी सही रहता है।   तनुष्का, आरुषि, शिवम, अखिल, गौरी, योगेश, राघव, अंकित कुमार, ज्योति, आशिकी, अर्जुन, आकाश माधव, मोहिनी, अंकुश, अभिषेक, सिंटू, कीर्ति, मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।   खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, प्रवीण सोमानी  एवं समस्त शारीरिक शिक्षा अनुदेशक उपस्थित रहे। @samachar24news 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन

  सिकंदराराऊ।   सोमवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिकन्दराराऊ में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के आयोजन के क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार परमार, असिस्टेंट प्रोफेसर- हिंदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  संगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी जीवंतता दिखाते हुए व्यापक सहभागिता की। वर्षा जादौन, आरती, सचिन आदि छात्र-छात्राओं ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।  संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार परमार ने महिलाओं के उत्तम मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्त्व और उसके विविध आयामों पर अपने मूल्यवान विचारों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धक किया। उन्होंने बालिकाओं के प्रति सामाजिक सदभाव, सहिष्णुता और अपनत्व के आधार पर व्यवहार करने हेतु देश, समाज एवं परिवार के लोगों से निवेदन किया, जिससे देश की नारी शक्ति अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग कर भारत को प्रबुद्ध ...

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर बसपाईयों में आक्रोश, पुलिस को दी तहरीर

  सिकंदराराऊ।  बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बारे में फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया में आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट शेयर की गई है। जिससे बसपा समर्थकों में रोष व्याप्त है । इसके खिलाफ बसपा के हाथरस जिला अध्यक्ष राज कपूर के नेतृत्व में बसपाई एकत्रित होकर कोतवाली पहुंचे और पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।  पुलिस को दी तहरीर में बसपा जिला अध्यक्ष राज कपूर ने कहा है कि नदीम अख्तर नामक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमारी मायावती के विरुद्ध पोस्ट शेयर की है । पूर्व मुख्यमंत्री करोड़ों दलित, पिछड़े, गरीब एवं अन्य न्याय प्रिय समाज की आस्था तथा सम्मान का प्रतीक हैं। नदीम अख्तर की भड़काऊ पोस्ट से बसपाईयों एवं आम जनता की भावना आहत हुई है। फोटो से छेड़छाड़ करके आपत्तिजनक एवं अपमानित करने वाली पोस्ट किए जाने को लेकर बसपाइयों में भारी रोष व्याप्त है। आरोपी यूवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जाए कड़ी कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर मनोज पंडित, समाज प्रिय रत्न आदि बसपा नेता मौजू...

समाजसेवी देवदत्त दीक्षित के निधन पर जताया शोक

सिकंदराराऊ।  ग्राम प्रधान संघठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नन्द किशोर शर्मा, समाज सेवी चेतन शर्मा ,पूर्व सभासद हाईकोर्ट अधिवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा आदि प्रवुद्ध जनों ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित वयोवृध्द समाज सेवी देवदत्त दीक्षित के आकस्मिक निधन पर उनके छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।  इस अवसर पर आकाश दीक्षित , रिंकू शर्मा , अरुण दीक्षित , संजीव दीक्षित, विश्णु दत्त दीक्षित  सत्य नारायण शर्मा, धर्मेंद्र सिसोदिया, अनुज दीक्षित, श्वेतांक दीक्षित आदि उपस्थित थे @samachar24news 

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन

सिकंदराराऊ।  भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में एक विचार गोष्ठी तहसील परिसर में राममोहन यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई तथा संचालन आनंद वर्मा एडवोकेट ने किया। सर्वप्रथम स्व.मुलायम सिह यादव नेता जी की तृतीय पुष्यतिथि पर उनके छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।  मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव नेता जी उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री सहित देश के रक्षामंत्री जैसे पदों पर आसीन रहे। नेता जी ने हमेशा समाज के गरीब, बेसहारा व पीडितों की मदद की।      विचार गोष्ठी में आनंद वर्मा मण्डल उपाध्यक्ष, रिंकू यादव, देवा बघेल, डॉ अवधेश कुमार, अखिलेश शास्त्री, डॉ राहुल कुमार, डॉ.संजय कुमार, श्रीनिवास मुनीम जी, दिनेश कुमार, मनोज सविता, ज्ञानेन्द्र चौहान, विशाल गोला, देवेन्द्र बघेल, सत्यवीर यादव एडवोकेट, जितेन्द्र एडवोकेट, नबाब अहमद कुरैशी, संजीव यादव, राजकुमार जाटव, संदीप कुमार, प्रमोद कुमार, मृदुल यादव एडवोकेट, राहुल यादव, सुधीर यादव व प्रशांत यादव आदि मौजूद थे। @samachar24news

शब्द साधना मंच के अध्यक्ष बने देवेश सिसोदिया

हाथरस।  स्थानीय महादेव कॉलोनी स्थित वरिष्ठ कवि देवेश सिसोदिया के आवास पर रविवार को एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मथुरा से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार संतोष कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व युवा ओज कवि राणा मुनि प्रताप ने निभाया। इस अवसर पर सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आदित्य प्रकाश वर्मा रहे, जिन्होंने मां शारदे के विग्रह पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नवीन साहित्यिक संस्था ‘शब्द साधना मंच’ का गठन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों में अध्यक्ष देवेश सिसोदिया, कोषाध्यक्ष चाँद हुसैन चाँद, महामंत्री डॉ. उपेंद्र झा, एवं प्रभारी राणा मुनि प्रताप को मनोनीत किया गया। गोष्ठी में मथुरा से पधारे सजल उन्नायक डॉ. अनिल गहलौत का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया तथा उनका नागरिक अभिनंदन भी किया गया।  इसी क्रम में वरिष्ठ साहित्यकार चाँद हुसैन चाँद द्वारा रचित कृति ‘अनन्य रामायण’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ओज कवियत...

कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई

हाथरस।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के आर्म्स एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि व 1000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2024 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट बनाम सूरज कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी मौ0 नौरंगाबाद पूर्वी कस्वा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार...

पुरदिलनगर में रावण मेला को देखने के लिए उमड़ी भीड़ , धूं धूं कर जला पुतला

पुरदिलनगर  कस्बे में आज शरद पूर्णिमा के दिन सिंचावली रोड स्थित खाली मैदान में राम - रावण के युद्ध के बाद रावण का पुतला जलाया गया। श्रीराम के अग्निवाण छोड़ते ही बुराई के प्रतीक ये पुतले धू धू कर जल उठे। पुतला दहन स्थल पर भरी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा  व्यवस्था की थी। मौके पर एसडीम सीओ जे. एन. अस्थाना कोतवाली इंचार्ज विजय कुमार कस्बा चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रावण के पुतला दहन और मेले को देखने के लिया काफी संख्या में भीड़ देखी गई। सिंचावली रोड को एक तरफ से बंद कर दिया गया। पंद्रह दिनों तक चले श्रीराम लीला महोत्सव के समापन के बाद यह पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम करीब 8 बजे श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का भव्य नजारा देखने को मिला। युद्ध के बाद श्री राम ने रावण पर अग्नि वाण छोड़ा,जिसके साथ ही रावण का पुतला जल उठा।पुतले में काफी देर तक आतिशबाजी के रूप में विस्फोट होते रहे और तेज धमाके सुनाए दिए। बुराई के प्रतीक रावण का अंत करने के बाद माता सीता को लेकर निकले श्रीराम,लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपो का कस्बे में...

लडकियों पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को सिकंदराराऊ एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ।  पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ एंटी रोमियो टीम द्वारा मंडी रोड के पास लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले एक शोहदे को  गिरफ्तार किया गया।   पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन-शक्ति अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ हाथरस के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सिकन्द्राराऊ पर गठित एंटी रोमियो टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मंडी रोड के पास  खडे होकर आने जाने वाली लडकियों पर टिपण्णी व फब्तियां कसने वाले एक शोहदे आजाद पुत्र प्यारे मियां निवासी सराय उम्दा बेगम कस्वा व थाना सिकन्दराराऊ जनपद  हाथरस को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राराऊ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । @samachar24news

राशनडीलर पर ग्रामीणों ने लगाया घटतौली का आरोप, तहसील पर राशन डीलर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

सिकंदराराऊ :   क्षेत्र के गांव खिजरपुर की राशन डीलर पर घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया एवं एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सुनीता देवी का कोटा निरस्त करने की मांग की।  गांव खिजरपुर के नीरज कुमार ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव खिजरपुर में सरकारी गल्ले की दुकान की कोटेदार सुनीता देवी पत्नी कुशल पाल सिंह द्वारा राशन के निरंतर कटौती से परेशान ग्रामीणों ने यह चौथी शिकायत राशन डीलर के खिलाफ सौंपी है।  ज्ञापन में कहा है कि सरकार द्वारा एक यूनिट पर 5 किलोग्राम अनाज दिया जा रहा है लेकिन राशन डीलर एक यूनिट पर 4.5 किलो ही अनाज दे रही हैं। कई बार इस बारे में कोटा संचालक से बात की गई तो संचालक ने अपने पति के साथ ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार किया। पूर्व में कोटेदार एवं उनके पति के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ-साथ खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री से भी शिकायत की गई है।  शिकायत का संज्ञान लेते हुए गांव में पूर्ति निरीक्षक डोली शर्मा द्वारा सत्यापन  किया गया तो ग्रामीणों ने कोटेदार ...

कोर्ट ने चोर को जेल में बिताई गयी अवधि 7 माह 9 दिवस की सजा व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई

हाथरस।   पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप  न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को जेल में बिताई गयी अवधि 7 माह 9 दिवस की सजा व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 318/2004 धारा 379 भादवि बनाम हरीशंकर पुत्र रामस्वरुप निवासी ईसेपुर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र  न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यव...

द आर्ट ऑफ़ लिविंग इंस्टीट्यूशन प्रोसेस आफ म्यूट एंड डीफ तीन दिवसीय दिव्यांग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

  हाथरस।  रावत शिक्षा समिति दिव्यांग निशुल्क आवासीय विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र हाथरस के प्रांगण में सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। द आर्ट ऑफ़ लिविंग इंस्टीट्यूशन प्रोसेस आफ म्यूट एंड डीफ का आयोजन 7 से 9 अक्टूबर तक तीन-दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें मूक बधिर द्रष्टिहीन मानसिक रूप से दिव्यांग जन के साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाए एवं शिक्षार्थियों के अविभावक आदि उपस्थित रहे। जिसमें सूरत गुजरात से श्रीमती पूनम की टीम के साथ डॉ शुमित ,डॉ हिमांशु  ने भी सहयोग प्रदान किया । जिसमें सांकेतिक भाषा में बच्चों को प्रशिक्षण साथ योगासन, सांकेतिक भाषा, स्पर्श, आंखों से पट्टी बांध कर रंग एवं छपें पोस्टरों पर अंकित की पहचान  ,बच्चों को प्रशिक्षण देने के उपरांत स्वयं बच्चों से करवाए एवं मुसीबतों से बचना ,अपनी सुरक्षा हेतु हरसंभव प्रयास की जानकारी, अपनी बात को समझना और हेल्प लेना, पुलिस को घटना से अवगत कराना उनके बारे में जानकारी दी।  सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम  9 अक्टूबर तक चलेगा।  संस्...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

सिकंदराराऊ।  मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर वाल्मीकि शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई इस शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियां और बैंडबाजे मुख्य आकर्षण रहे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जबकि युवा और भक्त हवन-यज्ञ में शामिल हुए।   शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियां निकाली गईं, जिनमें देवी-देवताओं को भी दर्शाया गया था। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। नगर के विभिन्न मोहल्लों और स्वागत स्थलों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे आयोजन में उत्साह और भी बढ़ गया। मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने महर्षि बाल्मिकी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पूजा अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आयोजकों ने अतिथियों का जोशीला स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, विशाल वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित थे। मेले में म...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन का कस्बा में हुआ स्वागत

पुरदिलनगर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर की विभिन्न मोहल्लों से शताब्दी वर्ष के पावन पर्व पर कस्बे में पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम में  गणवेश धारी स्वयंसेवकों को चंदन तिलक लगाया गया और कस्बे में पथ संचलन किया। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर हसायन रोड से शुरू होते हुए मोहल्ला गढ़,ललित गेट,पथवारी गेट,मुख्य बाजार,मोहल्ला कटरा, जलेसरी गेट से होकर सरस्वती विद्या मंदिर पर समापन हुआ। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और घोष के साथ पथ संचलन को निकाला गया।  कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह कार्यवाह डॉ प्रदीप कुमार गर्ग ने कहा कि संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा में समाज में विचार और साधना का योगदान दिया है। उन्होंने सभी को सर्व हिंदू समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और राष्ट्रीय भक्ति के भाव को अपने हृदय में लेकर संस्कारित समाज का निर्माण करने का संदेश दिया और जात-पात का भेदभाव समाप्त कर समाज संघमय होने की ओर अग्रसर है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील भी की। @samachar24news