कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का विधायकगण, पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला स्तरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया अवलोकन
कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, कृतित्व व उनके जीवन पर आधारित भव्य चित्र प्रदर्शनी का विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पी0 एन0 दीक्षित के साथ अवलोकन कर उसे सराहा और प्रेरणादायक बताया।
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने अवगत कराया कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन संघर्ष, अनुशासन, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री की कार्यशैली, राष्ट्रनिर्माण हेतु संकल्प और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की झलक आमजन तक पहुँच रही है।
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 डॉ0 बसंत अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र, अजय कुलश्रेष्ठ, अपर सांख्यिकी अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें