एटा रोड स्थित नवीन कृषि मंडी समिति में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे आढ़त पर गए एक किसान की अचानक मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगर के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां निवासी डालचंद उर्फ प्रताप सिंह (48) मंडी समिति में अनाज बेचने गए थे। वह वहां मजदूरी भी करते थे। गेहूं बेचने के बाद वह ट्रक के किनारे जा रहे थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह धान के ढेर पर बेहोश होकर गिर गए। तत्काल उन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। ब डालचंद के पास थोड़ी सी खेती है। इसके अतिरिक्त वह मजदूरी करके परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र लगभग 10 वर्ष है और दूसरी उससे छोटी है। घर में डालचंद ही अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मृत्यु का असली कारण पता लग पाएगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें