पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में वारंटियो, एनडब्लू, वांछित, अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में थाना सिकंद्राराऊ, थाना चंदपा,थाना हसायन व थाना सहपऊ पुलिस द्वारा 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अवगत कराना है कि दिनांक 14/15.10.2025 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार वारंटी, वांछित, एनबीडब्लू , पुरूस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा 5 वारंटी, थाना चंदपा पुलिस द्वारा 3 वारंटी, थाना हसायन पुलिस द्वारा 1 वारंटी व थाना सहपऊ पुलिस द्वारा 1 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ, सहपऊ, हसायन,चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने राशिद पुत्र साबिर निवासी मौहल्ला नौरगांवाद पश्चिमी थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस , रामगोपाल जाटव पुत्र बुद्दसैन निवासी मौ0 सोरो गेट कस्बा पुरदिलनगर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस, मनोज कुमार पुत्र महेन्द्र सिहं निवासी वाजिदपुर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस, महेन्द्र पुत्र झम्मन सिहं निवासी कपसिया थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस , राजेन्द्र सिहं पुत्र रामपाल निवासी ग्राम पंचायता थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथऱस, भूरा पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम परसौरा थाना सहपऊ जनपद हाथरस, बंटी उर्फ बंटू पुत्र गुलाब सिंह जाटव निवासी मीतई थाना चंदपा हाथरस , विष्णु कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी खेड़िया जोध थाना चंदपा हाथरस , छोटू पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला मोती राय थाना चंदपा हाथरस एवं अहमद हुसैन पुत्र रज्जू शाह निवासी गांव हैथारघुनाथपुर थाना हसायन जनपद हाथरस को गिरफ्तार का जेल भेजा है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें