रन फॉर यूनिटी” – एकता की दौड़, अखंडता का संकल्प* लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर जनपद हाथरस में भव्य आयोजन
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा "Run For Unity" कार्यक्रम के तहत दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल ने एकता, अनुशासन, राष्ट्रनिष्ठा एवं जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को चरितार्थ करते हुए हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद हाथरस में "Run For Unity" कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधिगण द्वारा हरी झण्डी दिखाते हुए डीआरबी कॉलेज हाथरस से प्रारंभ होकर पॉलीटेक्निक कॉलेज हाथरस तक दौड़ लगायी गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया। एकता की दौड़ में जनपद के जनप्रतिनिधि, जनपद के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण, रिक्रूट आरक्षी, एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा सम्भ्रात नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण व जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे के संदेश के साथ देश की एकता और सुरक्षा के प्रति संकल्पित रहने की शपथ दिलाई।
सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। उनका संपूर्ण जीवन हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता है। रन फाॅर यूनिटी का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है कि प्रत्येक नागरिक के भीतर "एकता व अखंडता" की भावना जागृत हो। यह एक सामान्य दौड़ नहीं, बल्कि यह हमारें देश की एकता और अखण्डता को मजबूती प्रदान करने का एक माध्यम है।
“रन फॉर यूनिटी” का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द, समरसता एवं अखण्डता की भावना को सशक्त बनाना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प”, “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति एवं उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखण्ड भारत का निर्माण किया। उनके आदर्श सदैव हमें राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने की प्रेरणा देते रहेंगे।
अंत में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भी “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा सरदार पटेल जी के योगदान, उनके आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को नमन किया गया।
इस अवसर पर सभी थाना क्षेत्रों में भी एकता दौड़ का आयोजन कर नागरिकों को सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों एवं उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”, “देश की एकता हमारी जिम्मेदारी” और “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से शहर में एकता और सद्भाव का संदेश फैलाया ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें