80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों पर आधारित नाटिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि "स्वतंत्रता हमें अपने पूर्वजों के बलिदान से मिली है। हमें इसे शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र सेवा से और मजबूत करना है।
अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता ने दोनों विद्यालयों के शिक्षकों एवं बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक विनोद गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, नगर के गणमान्य नागरिक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
@#समाचार24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें