सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिलाधिकारी ने किया राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, प्रतियोगी छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

पुस्तकालय में सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराने के दिए निर्देश


हाथरस। 

 शासन की मंशा के अनुरूप तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय, हाथरस का निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी की। 

  इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली तथा उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पूर्ण एकाग्रता एवं समर्पण के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ प्रयास किए जाएँ तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा कहा कि पुस्तकों के अतिरिक्त यदि अन्य किसी संसाधन अथवा सुविधा की आवश्यकता हो तो उसकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए, जिससे आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र सुनिश्चित की जा सकें।

निरीक्षण के दौरान पुस्तकालय की प्रभारी अधिकारी/प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. नीरज गोयल ने अवगत कराया कि वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग 8 हजार पुस्तकें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय के संचालन हेतु आउटसोर्सिंग के माध्यम से तीन कार्मिक-पुस्तकालय समन्वयक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं कार्यालय सहायक तैनात हैं। वर्तमान में पुस्तकालय में 211 छात्र-छात्राएँ पंजीकृत हैं। जिलाधिकारी ने प्रतियोगी छात्रों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुस्तकालय को प्रतिदिन रात्रि 10ः00 बजे तक संचालित किए जाने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार निर्धारित करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक अवकाशों पर भी कम से कम एक अध्ययन कक्ष खुला रखने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर तथा अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद हाथरस को पुस्तकालय परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश  दिए। उन्होंने पुस्तकालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों, जैसे बाउंड्री वॉल की ऊँचाई बढ़ाना, पार्किंग स्थल का निर्माण, खिड़कियों पर जाली लगवाना, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मेज-कुर्सियों की उपलब्धता, रंगाई-पुताई तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुस्तकालय में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...