सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देशभक्ति के नारों से गूंजा हाथरस, एडीएचआर ने निकाली 12वीं विशाल तिरंगा संदेश बाइक रैली

हाथरस। 

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स (एडीएचआर) द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 12वीं विशाल तिरंगा संदेश बाइक रैली का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। रैली का शुभारंभ शहीद भगत सिंह पार्क, डीआरबी इंटर कॉलेज, हाथरस से किया गया।

रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति की भावना लिए बाइक सवारों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “अमर शहीद अमर रहें” सहित अनेक गगनचुंबी देशभक्ति के नारों से शहर गूंज उठा। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए रैली में शामिल लोगों ने उनके बलिदान को याद किया।

एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार पिछले 11 वर्षों से तिरंगा संदेश बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष यह 12वीं तिरंगा संदेश बाइक रैली है। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

प्रवीन वार्ष्णेय ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल छुट्टी का दिन नहीं, बल्कि उन महान बलिदानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं, वह उन वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता दिवस को पूरे सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। हमें तिरंगे के सम्मान के साथ देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

तिरंगा संदेश बाइक रैली का शहर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं शहरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जगह-जगह लोगों ने रैली में शामिल बाइक सवारों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

रैली शहीद भगत सिंह पार्क से प्रारंभ-नई धर्मशाला-चांवड गेट-सब्जी मण्डी-नयागंज-पत्थर बाजार-नजिहाई-घंटाघर-हलवाई खाना-गुडिहाई बाजार-रामलीला मैदान-बैनीगंज-पुनः घंटाघर-मोहनगंज-पुरानी कलेक्ट्रेट तालाब चौराहा होती हुई आर्य समाज सासनी गेट पर विश्राम हुई

एडीएचआर ने सभी शहरवासियों का रैली को सफल बनाने में सहयोग एवं उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

रैली में मोहनलाल अग्रवाल, कमलकांत दोवराबाल, शैलेंद्र सांवलिया, अनिल वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, तरूण पंकज, सुनीत आर्य, राजेश वार्ष्णेय, अमन बंसल, गौरव अग्निहोत्री, आशीष वार्ष्णेय, हरीश आंधीवाल,योगेश वार्ष्णेय, सुनील अग्रवाल, निष्कर्ष गर्ग,नीरज गोयल,डा.पी.पी.सिंह,राज वार्ष्णेय,सुरेंद्र वार्ष्णेय, ऋषि शर्मा, नीरज गोयल,राम अग्रवाल, उद्धव कृष्ण शर्मा,सौरभ सिंघल, राजेंद्र नाथ चतुर्वेदी, मुरारी चौधरी,डा.अभिषेक कुलश्रेष्ठ,अमित गर्ग,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


@#समाचार24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...