सावन के पवित्र माह में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश महासचिव निशांत चौहान एडवोकेट ने परिवार सहित अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ हाथरस स्थिति प्राचीन चौबे वाले महादेव जी का रुद्राभिषेक किया।रुद्राभिषेक विधि विधान के साथ आचार्य प्रवीण भारद्वाज ने कराया।
श्री चौहान ने कहा कि रुद्राभिषेक करने मात्र से इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते है और मन को शांति मिलती है। श्री चौहान ने भोले नाथ से क्षेत्र की खुशहाली,समृद्धि की प्रार्थना की।
रुद्राभिषेक में निशांत चौहान एडवोकेट, विशाल चौहान, यामिनी चौहान, उर्मिला चौहान, पल्लवी चौहान, पार्थ चौहान, डा भुवनेश कुशवाह, अनुज कुशवाह, अजय जादौन, प्रिया सिंह, पार्थवी चौहान, इंदु सिंह, राधे सिंह प्रधान, गौरव ओझा आदि लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें