सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केंद्रीय विद्यालय में अपने मन की बात पर आधारित चिट्ठी लेखन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भेंट किया कैरम बोर्ड, बच्चों के साथ खेला कैरम


हाथरस। 

 केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री  को संबोधित करते हुए अपने मन की बात, अपेक्षाओं, सपनों एवं सुझावों पर आधारित चिट्ठी लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं, विचारों एवं भविष्य की आकांक्षाओं को पत्र के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी कक्षा, अध्ययनरत विषयों तथा उनकी रुचियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से चिट्ठी लेखन के अनुभव के बारे में पूछा और जाना कि अपने विचार एवं सपने चिट्ठी के माध्यम से व्यक्त करते हुए उन्हें कैसा महसूस हुआ।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से उनकी पसंदीदा खेल गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति रुचि एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय को कैरम बोर्ड भेंट किया गया तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं के साथ कैरम खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि यह अभियान पुलिस-प्रशासन की ओर से  मुख्यमंत्री  को पत्र लिखने की पहल है।  मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विकास और जनहित में किए जा रहे कार्यों से प्रेरणा लेते हुए विद्यार्थियों को अपने मन की बात, अपेक्षाओं, सुझावों और सपनों को पत्र के माध्यम से व्यक्त करने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, रील और शॉर्ट्स कल्चर से कुछ समय निकालकर क्रिएटिव राइटिंग की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चे कुछ समय बैठकर यह सोचें कि उन्होंने क्या पढ़ा, वे क्या करना चाहते हैं, जीवन में आगे किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं और अपने देश के लिए किस प्रकार योगदान देना चाहते हैं। इन विचारों को कागज पर लिखने से उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं भी अभी मुख्य रूप से पेन-पेपर मोड में ही होती हैं, इसलिए बच्चों को पत्र लिखने और अपने विचारों को व्यवस्थित ढंग से कागज पर प्रस्तुत करने का अभ्यास होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब बच्चों से पूछा गया कि क्या उन्होंने पहले कभी इनलैंड लेटर देखा है या पत्र लिखा है, तो अधिकांश बच्चों ने बताया कि वे पहली बार पत्र लिख रहे हैं। पत्र लिखने के अनुभव के बारे में पूछने पर बच्चों ने इसे बहुत अच्छा अनुभव बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पुनः क्रिएटिव राइटिंग की ओर एक सकारात्मक रास्ता दिखाना है। बच्चे अपने विचारों को सही ढंग से व्यक्त करें और कागज पर लिखें। उनकी जो भी अपेक्षाएं और सुझाव होंगे, उन्हें समुचित रूप से आगे प्रेषित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित किया जाए और उनकी सोच, सपनों एवं अपेक्षाओं को समझा जाए।

इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से उनके माता-पिता के व्यवसाय के संबंध में भी जानकारी ली तथा उनके साथ आत्मीय संवाद किया। छात्र-छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...